कांके हत्याकांड – पुलिस ने मुख्य आरोपी को किया गिरफ्तार, कर रही पूछताछ

राँची : कांके थाना क्षेत्र में 28 अक्टूबर की रात को सीआईपी के गार्ड की गोली मारकर हत्या कर दी थी। पुलिस इस मामले की लगातार छानबीन कर रही थी। कल देर रात कांके थाने की पुलिस ने मुख्य आरोपी को गिरफ्तार कर ली है। पुलिस इस मामले में गिरफ्तार आरोपी से पूछताछ कर रही है और इस मामले में और कितने लोगों की संलिप्तता है। इस बारे में जानकारी हासिल कर रही है।

फिलहाल इस मामले को लेकर पुलिस कुछ भी बताने से इनकार कर रही है। इस मामले को लेकर पुलिस के वरीय पदाधिकारी जल्द ही प्रेस वार्ता कर जानकारी देंगे। आपको बता दें कि गुरुवार की रात अज्ञात अपराधियों ने सीआइपी में कार्यरत एसआईएस के सुरक्षा गार्ड कमलेश प्रसाद की गोली मारकर हत्या कर दी थी।घटना को अंजाम देने के बाद अपराधी मौके से फरार हो गया था। घटना की सूचना मिलने के बाद मौके पर पुलिस पहुंच कर शव को कब्जे में लेकर मामले की छानबीन में जुटी हुई थी।

0 Shares:
Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You May Also Like
Read More

जमीन वर्चस्व की जंग में अपराधियों ने मारी थी गोली, ड्राइवर बाल-बाल बचा

रांची : राजधानी रांची में जमीन वर्चस्व की लेकर अपराधी बेखौफ होकर आपराधिक वारदात की घटना को अंजाम…
Read More

आपसी विवाद में देर रात को गोली मारकर किया हत्या, पांच लोगों को हिरासत में लेकर पुलिस कर रही पूछताछ

रांची : पुंदाग ओपी इलाके में कल देर रात को छोटू खान ने जैद अंसारी की गोली मारकर…

खाद आपूर्ति विभाग के जिला स्तरीय की बैठक, आम जनता होंगे लाभान्वित- रूद्र शुक्ला  !!

पलामू- पलामू जिला मुख्यालय परिसदन भवन में खाद आपूर्ति विभाग की बैठक आहूत की गई । इस कार्यक्रम…