Live11 Media

हम हैं आम जनता की आवाज़

जिलेवार समाचार

अपराध

झारखंड की एटीएस टीम ने भाकपा माओवादी के रीजनल कमांडर के लिए हथियार की खरीद बिक्री करने वाले दो लोगों को किया गिरफ्तार

रांची : झारखंड की एटीएस टीम ने भाकपा माओवादी के हार्डकोर नक्सली एवं रीजनल कमांडर रविंद्र गंजू के लिए हथियार की खरीद बिक्री करने वाले 2 लोगों को गिरफ्तार किया है। रविंद्र गंजू पंद्रह लाख का इनामी नक्सली है। गिरफ्तार आरोपी का नाम फजल आलम उर्फ फैजल है और दूसरे आरोपी का नाम मंगल गोस्वामी है। फजेल आलम उर्फ फैजल गढ़वा का रहने वाला है। वहीं मंगल गोस्वामी बिहार के रोहतास जिले का रहने वाला है। इन दोनों आरोपियों को कल खादगढ़ा बस स्टैंड से गिरफ्तार किया गया है। इनके पास लेवी का पैसा एक लाख रुपए, दो फोन जब्त किया गया है।

एक और मामले में एटीएस की टीम ने कुख्यात अपराधी को किया गिरफ्तार

RKTC ट्रांसपोर्टिंग कंपनी के परिसर में फायरिंग करने वाले अपराधियों को एटीएस की टीम और चतरा पुलिस ने एक साथ कार्रवाई करते हुए गिरफ्तार किया है। गिरफ्तार आरोपी का नाम हयुल अंसारी है। हयुल अंसारी एक कुख्यात अपराधी है। पुलिस ने इसे मुंबई से गिरफ्तार किया है। हयुल अंसारी अमन साहू गैंग का सक्रिय सदस्य है और कई लोगों से रंगदारी मांग चुका है। आपको बता दें कि इस गोलीबारी की घटना में 3 लोग घायल हो गए थे।

Deepak Kumar

About Author

Live11 Media a news channel And his helping every one

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *

Lorem ipsum dolo consectetur the adipiscing Lobortis mattis neque adipiscing nisl.

LIVE11MEDIA@2026. All Rights Reserved.

hi_INHindi