Live11 Media

हम हैं आम जनता की आवाज़

जिलेवार समाचार

ताजा खबरे विकास

चतरा जिले में 1.35 लाख से अधिक महिलाओं को मिल गई मंईयां योजना की राशि

नन डीबीटी खाते वाले 17399 लाभुकों को जल्द मिलेगी सम्मान राशि

चतरा. जिले में झारखंड मुख्यमंत्री मंईयां सम्मान योजना के तहत अब तक 1,35,818 महिलाओं को 7500-7500 रुपए का भुगतान किया गया है. सम्मान राशि भेजने का कार्य जारी है. 17,399 लाभुकों को जल्द सम्मान राशि भुगतान कर दिया जाएगा. जनवरी 2025 में दिसंबर माह की राशि 1,98,238 लाभुकों को भुगतान किया गया था. जिले में 1,53,217 लाभुकों को राशि का भुगतान किया जाना है. इसमें चतरा सदर प्रखंड के 7054, चतरा नगर परिषद क्षेत्र के 16096, गिद्धौर के 6709, हंटरगंज के 27883, इटखोरी के 12623, कान्हाचट्टी के 9887, कुंदा के 4074, लावालौंग के 7052, मयूरहंड के 9740, पत्थलगड्डा के 3992, प्रतापपुर के 17738, सिमरिया के 15012 व टंडवा प्रखंड के 15357 लाभुक शामिल हैं.

हट गया 52293 लाभुकों का नाम

राज्य स्तर से जिले के 52293 लाभुकों का नाम योजना से हटा दिया गया है. वहीं जिले से 2142 लाभुकों को रिजेक्ट कर दिया गया है. अयोग्य लाभुको का छंटनी की गई है. जिसमें कोई आंगनबाड़ी सेविका, पोषण सखी, जल सहिया, रसोईया हैं तो कोई पारा शिक्षक, होमगार्ड, अन्य सरकारी नौकरी व अनुबंध कर्मी की पत्नी हैं. एक ओर तीन माह का सम्मान राशि एकमुश्त मिलने से महिलाएं खुश नजर आ रही हैं, वहीं दूसरी ओर जिन महिलाओं को सम्मान राशि नहीं मिली है वह परेशान और नाराज दिख रही हैं. मंईयां सम्मान की राशि ने बाजार में रौनक ला दी है. महिलाएं बाजार में श्रृंगार सहित कई सामान की खरीदारी कर रही हैं. पर्व-त्योहार के मौके पर एक साथ 7500 मिलने से महिलाएं काफी खुश नजर आ रही हैं. बैंक व सीएसपी केंद्रों में भीड़ देखी जा रही है.

Deepak Kumar

About Author

Live11 Media a news channel And his helping every one

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *

Lorem ipsum dolo consectetur the adipiscing Lobortis mattis neque adipiscing nisl.

LIVE11MEDIA@2026. All Rights Reserved.

hi_INHindi