पति ने पत्नी की हत्या कर कुएं में फेंका शव, गिरफ्तार

रांची : तुपुदाना ओपी क्षेत्र में पति ने अपनी पत्नी की हत्या कर दी है। पति ने पत्नी की हत्या कर शव को कुएं में फेंक दिया था। मृतक पत्नी का नाम लाली देवी है और वह तुपुदाना ओपी क्षेत्र स्थित हजाम गांव की रहने वाली थी। गांव के लोग जब कुएं से पानी लाने गए तो लाश देख कर इस घटना की सूचना तुपुदाना ओपी को दी। सूचना मिलने के बाद पुलिस घटनास्थल पर पहुंचकर शव को कुएं से बाहर निकाल कर पोस्टमार्टम के लिए रिम्स भेज दी है।

आरोपी पति गिरफ्तार

पुलिस ने इस मामले की जांच करते हुए आरोपी पति को गिरफ्तार कर लिया है। गिरफ्तार आरोपी का नाम कुंवर महतो है और वह गुमला जिला के रहने वाला है। पिछले छह सालों से पति कुवंर महतो अपने ससुराल में रहकर पति-पत्नी मजदूरी कर अपनी आजीविका चला रहा था। पुलिस को जानकारी मिली है कि देर रात पति-पत्नी में झगड़ा हुआ जिसके वजह से पत्नी की हत्या कर दी गई है।

0 Shares:
Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You May Also Like
Read More

राजधानी में सुरक्षा देने वाले अब सुरक्षित नहीं, 2018 बैच के दारोगा अनुपम की गोली मारकर ह’त्या

रांची: राजधानी में अपराधियों का मनोबल एक कदर बढ़ गया है कि अब पुलिसकर्मी भी खुद को सुरक्षित…
Read More

सीआईडी ने साइबर अपराधी को किया गिरफ्तार, बैंक मैनेजर बनकर करता था ठगी

राँची : सीआईडी ने बैंक मैनेजर बनकर ठगी करने वाले साइबर अपराधी को गिरफ्तार किया है। गिरफ्तार साइबर…
Read More

जमीन विवाद को लेकर दो पक्ष में हुई पत्थरबाजी, पुलिस घटनास्थल पर पहुंचकर मामले को कराया शांत

रांची : लालपुर थाना क्षेत्र की स्थिति करम टोली में आज जमीन विवाद को लेकर दो पक्षों में…