हजारीबाग पुलिस को मिली बड़ी सफलता , नक्सलियों के नापाक मंसूबे को किया नाकाम

रांची : नक्सलियों के द्वारा पुलिस बल को भारी क्षति पहुंचाने की योजना को हजारीबाग पुलिस ने नाकाम कर दिया है। हजारीबाग एसपी मनोज रतन चोथे पुलिस को मिली गुप्त सूचना के आधार पर उनके द्वारा गठित हजारीबाग पुलिस, सीआरपीएफ 22 बटालियन, सीआरपीएफ 26 बटालियन, आईआरबी 3 एवं जिला के सैट बलों के एक संयुक्त टीम ने बिष्णुगढ़ थाना क्षेत्र के ग्राम खरकी के बलकमक्का के जंगल में एक नाला के पास नक्सलियों के द्वारा लगाया गया 15-15 किलोग्राम के 2 आईईडी बमों को बरामद किया गया है।

झारखंड जगुआर के बम निरोधक दस्ते ने इन बमों को सर्च कर जगह पर ही विनष्ट किया गया। यह आईईडी बमों को सुरक्षा बलों को भारी क्षति पहुंचाने हेतु नक्सलियों द्वारा जंगल में लगाया गया था जिसे पुलिस ने नाकाम कर दिया है।

0 Shares:
Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You May Also Like

अमन साहू के खास गैंगस्टर मयंक सिंह प्रत्यार्पण मंजूर, झारखंड ATS के SP अजरबैजान लाने जाएंगे

रांची : झारखंड पुलिस के मोस्ट वांटेड और अमन साहू का करीबी गैंगस्टर मयंक सिंह उर्फ सुनील मीणा…
Read More

अज्ञात अपराधियों ने हिंदपीढ़ी में यूवक की गोली मारकर की हत्या

रांची : अपराधी बेखौफ होकर आपराधिक वारदात को अंजाम दे रहे हैं। अपराधियों ने हिंदपीढ़ी थाना क्षेत्र में…