रांची : गांजा तस्कर सड़क मार्ग छोड़कर अब रेल मार्ग का सहारा ले रहे हैं। आज हटिया रेलवे स्टेशन पर आरपीएफ और जीआरपी की टीम ने दो गांजा तस्कर को गिरफ्तार किया है। आरपीएफ और जीआरपी की टीम ने 38 किलो गांजा के साथ दो लोगों को गिरफ्तार कर पूछताछ कर रही है। गिरफ्तार गांजा तस्कर ओडिशा के रहने वाले हैं। पूछताछ के क्रम में पुलिस को यह जानकारी मिली है कि गांजा उड़ीसा से बिहार ले जा रहे थे।
आपको बता दें कि हाल के दिनों में रांची पुलिस ने कई गांजा तस्करों को गिरफ्तार किया है। दिसम्बर माह में एनसीबी और कांके थाने की पुलिस ने रिंग रोड के पास एक ट्रक लगा हुआ गांजा बरामद की थी। इसके पहले ओरमांझी थाने की पुलिस ने एक स्विफ्ट डिजायर कार से लदा हुआ गांजा बरामद किया था। इसमें पुलिस ने तीन लोगों को गिरफ्तार भी किया था।
गांजा तस्करों के लिए उड़ीसा बना हब
गांजा तस्करों के लिए ओडिशा इन दिनों हब बना हुआ है। गांजा की अधिकतर खेप वहीं से बिहार पहुंच रही है। हाल के दिनों में गांजा की जो खेप पकड़ी गई है, उनमें से ज्यादतर गाड़ी ओडिशा से ही आए थे। आज की तारीख में गांजा की सप्लाई का सबसे बड़ा जरिया ओडिशा है। जांच से जुड़े पुलिस अधिकारियों के मुताबिक ओडिशा के नक्सल प्रभावित मलकानगिरी, रायगढ़ और जॉयपुर से गांजा बिहार पहुंच रहा है।
