कंपनी से लाखों की चोरी कर अपनी ख्वाहिश की पूरी, गिरफ्तार

रांची : नगड़ी थाना क्षेत्र स्थित एक्सप्रेस प्राइवेट लिमिटेड कंपनी से 28 तारीख की रात को एक व्यक्ति ने दस लाख 75 हज़ार रुपये चोरी की थी। इस घटना की जानकारी अभिषेक कुमार ने 29 तारीख की सुबह नगड़ी थाना पुलिस को दी। इस घटना की जानकारी सामने आने के बाद रांची एसएसपी सुरेंद्र झा ने ग्रामीण एसपी नौशाद आलम के नेतृत्व में एक टीम गठित कर मामले की जांच करने का आदेश दिया। पुलिस ने इस मामले की जांच करते हुए रवि शर्मा को गिरफ्तार कर लिया। रवि शर्मा नगड़ी थाना क्षेत्र में एक किराए के मकान पर रहते हैं।

गिरफ्तार व्यक्ति रवि शर्मा ने बताया कि पिछले कई वर्षों से कार खरीदने के लिए शौक पाल रखा था। लेकिन पैसे नहीं होने की वजह से कार नहीं खरीद पा रहे थे। रवि शर्मा ने पुलिस को बताया कि शौक को पूरा करने के लिए इस चोरी की घटना को अंजाम दिया था। रवि शर्मा ने चोरी के पैसे से एक कार, एक एप्पल कंपनी का मोबाइल, 90 हज़ार कैश, एक बाइक, बैंक के कागजात बरामद की है। ग्रामीण एसपी नौशाद आलम ने बताया कि इस मामले में ऐसे कई लोगों के नाम सामने आई है जिसके खिलाफ पुलिस कार्रवाई कर रही है। ग्रामीण एसपी नौशाद आलम ने बताया कि इस मामले में जितने लोग शामिल होंगे उनको जल्द ही गिरफ्तार कर लिया जाएगा।

0 Shares:
Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You May Also Like
Read More

पैसा वापस नहीं करने पर माइक्रो फाइनेंस के एजेंट पर जानलेवा हमला, गंभीर

रांची : पिठोरिया थाना क्षेत्र में एक व्यक्ति पर पिठोरिया बाजार के समीप दिनदहाड़े हमला किया गया है।…
Read More

साहिबगंज के सदर डीएसपी राजेंद्र दुबे पहुंचे ईडी ऑफिस, पूछताछ शुरू !!

रांची- साहिबगंज के सदर डीएसपी राजेंद्र दुबे ईडी ऑफिस पहुंच गए हैं। ईडी की टीम  डीएसपी से पूछताछ…