आवश्यक सूचना,रांचीवासी कृपया ध्यान दें!

मेन रोड स्थित ओवरब्रिज राजेन्द्र चौक से रेडिसन चौक तक 33 घंटे रहेगा रोड ब्लॉकेज

शनिवार रात 9ः00 बजे से सोमवार सुबह 06ः00 बजे तक रोड ब्लॉकेज

वैकल्पिक मार्ग से हो सकेगा आवागमन

सुरक्षात्मक दृष्टिकोण से ओवर ब्रिज में किया जा रहा है काम

मेकॉन से सिरोमटोली फ्लाईओवर निर्माण कार्य के दौरान मेन रोड ओवरब्रिज के निर्माण कार्य में कार्यरत कंपनी द्वारा लोड टेस्ट किया जाना है। इसे लेकर ओवर ब्रिज पर आवागमन नहीं हो सकेगा। शहर वासियों से अनुरोध है कि आवागमन के लिए वैकल्पिक मार्ग का प्रयोग करें।

जानिए! कब से कब तक रहेगा रोड ब्लॉकेज

राजेन्द्र चौक से ओवर ब्रिज के समीप रेडिसन चौक तक 33 घंटे का रोड ब्लॉकेज रहेगा। शनिवार दिनांक 25 मार्च 2023 की रात 09ः00 बजे से सोमवार दिनांक 27 मार्च 2023 की सुबह 06ः00 तक आवागमन बंद रहेगा।

ये होंगे वैकल्पिक मार्ग

रोड ब्लॉकेज के दौरान रांचीवासी वैकल्पिक मार्ग से आवागमन कर सकेंगे, जो निम्न है:-

1. मेन रोड सुजाता चौक की तरफ से राजेन्द्र चौक की ओर जाने वाले सभी वाहन रेडिसन ब्लू होटल के रास्ते कडरू ब्रिज के रास्ते कडरू ब्रिज के ऊपर से देवेन्द्र मांझी चौक, राजेन्द्र चौक होकर अपने गंतव्य तक जा सकेंगे।

2. सुजाता चौक से मेन रोड ओवरब्रिज के नीचे जाने वाले वाहन ओवर ब्रिज के नीचे जा सकते हैं।

3. राजेन्द्र चौक की तरफ से सुजाता चौक मेन रोड जाने वाले वाहन मेकॉन चौक, देवेन्द्र मांझी चौक, कडरू ओवरब्रिज के ऊपर के रास्ते रेडिसन ब्लू होकर अपने गंतव्य तक जा सकते हैं।

0 Shares:
Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You May Also Like
Read More

बाबा कार्तिक उरांव के जयंती के अवसर पर सेवार्थ विद्यार्थी (SFS) के द्वारा नि:शुल्क स्वास्थ्य शिविर व संगोष्ठी का आयोजन हुआ।

रांची : बाबा कार्तिक उरांव जी के जन्मजयंती के अवसर पर अभाविप के आयाम सेवार्थ विद्यार्थी(SFS) के द्वारा…
हजारीबाग: यज्ञ जुलूस के दौरान दो समुदायों में झड़प, पथराव और आगजनी भी हुई; पुलिस ने काबू में किया हालात
Read More

हजारीबाग: यज्ञ जुलूस के दौरान दो समुदायों में झड़प, पथराव और आगजनी भी हुई, पुलिस ने हालत को काबू में किया

 हजारीबाग। झारखंड के हजारीबाग जिले के बड़कठा इलाके में दो समुदायों के बीच तनाव के बाद झड़प हो गई।…
Read More

सुजीत मुंडा बेंगलुरु हुए रवाना, फ्लाइट छूटने पर खेल विभाग ने तत्काल टिकट कराकर भेजा ।

सुजीत मुंडा दिव्यांग क्रिकेट प्लेयर टी-20 वर्ल्ड कप के लिए आयोजित भारतीय टीम के कैंप में शामिल होने…
Read More

जहानाबाद में अंतरराष्ट्रीय दिव्यांगजन दिवस के आयोजित कार्यक्रम का उद्घाटन

जहानाबाद : अंतरराष्ट्रीय दिव्यांगजन दिवस 2021 के अवसर पर गांधी मैदान में जिला पदाधिकारी हिमांशु कुमार राय द्वारा…