बाइक चोर गिरोह के पांच सदस्य गिरफ्तार

रांची : लांपुग पुलिस ने बाइक चोर गिरोह के पांच सदस्यों को गिरफ्तार किया है। गिरफ्तार चोरों में फानिश्वर गोप, अवधेश पाठक, सुधीर कुमार साहू, शिव कुमार सोनी और संजय लोहरा शामिल हैं। इनके पास से चोरी की दो अपाची बाइक, एक हीरो ग्लैमर बाइक, एक होंडा स्कूटी, एक हीरो आई स्मार्ट बाइक और दो हीरो का प्रैशन प्रो बाइक बरामद किया गया है।

ग्रामीण एसपी नौशाद आलम ने शुक्रवार को प्रेस कांफ्रेस में बताया कि 15 अक्टूबर को को बैजु टोपो ने शिकायत की थी कि उनकी अपाची बाइक लापुंग इंटर कॉलेज जाने वाली सड़क किनारे से अज्ञात चोरों ने चोरी कर ली। सूचना के बाद एक विशेष टीम का गठन किया गया। टीम ने त्वरित कार्रवाई करते हुए तीन चोरो फानिश्वर गोप, अवधेश पाठक और सुधीर कुमार साहू को गिरफ्तार किया। इनके निशानदेही पर चोरी की दो बाइक और स्कूटी को बरामद किया गया। पूछताछ में तीनों ने बताया कि अरमा गांव में उनके सहयोगी संजय लोहरा अन्य चोरी की बाइक छुपा के रखा गया है।

टीम ने अरमा गांव में छापेमारी की। पुलिस को देखकर दो लोग भागने लगे। पुलिस ने उन्हें खदेड़ कर पकड़ा। पकड़ाये व्यक्तियों में संजय लोहरा और शिव कुमार सोनी शामिल थे। इनके निशानदेही पर चोरी के अन्य बाइक बरामद की गयी। पूछताछ में गिरफ्तार चोरों ने बताया कि इनके द्वारा सतरंजी बाजार, बीआईटी मेसरा, जलटंडा बाजार सहित कई ग्रामीण क्षेत्रों के विभिन्न बजारों से बाइक चोरी कर उग्रवादी संगठन पीएलएफआइ को बेचा जाता है।

0 Shares:
Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You May Also Like
Read More

आवास रोड की जमीन पर अवैध कब्जा, कार्यपालक अभियंता ने अरगोड़ा थाना में कराया एफआईआर दर्ज

रांची : राजधानी राँची के अरगोड़ा थाना क्षेत्र के हरमू स्थित सहजानंद चौक के पास मंदिर के सामने…
Read More

देवर ने मृतक पीएलएफआई एरिया कमांडर की पत्नी के साथ किया यौन शोषण, गिरफ्तार

रांची : धुर्वा थाना क्षेत्र में देवर रविन्द्र महतो मृतक पीएलएफआई एरिया कमांडर की पत्नी के साथ यौन…