Live11 Media

हम हैं आम जनता की आवाज़

अपराध ताजा खबरे प्रशासन

केतारी बागान में चली गोली, जांच में जुटी पुलिस

Ranchi:: राजधानी रांची के नामकुम थाना क्षेत्र स्थित केतारी बागान में अज्ञात अपराधियों ने एक व्यक्ति के ऊपर गोली चलाई है। हालांकि गोली किसी व्यक्ति को नहीं लगी है। अज्ञात अपराधी फायरिंग कर मौका ए वारदात से फरार हो गया है। इस मामले की जानकारी मिलने के बाद नामकुम थाने की पुलिस जांच में जुटी हुई है। ग्रामीण एसपी नौशाद आलम ने बताया कि प्रारंभिक जांच में इस बात की जानकारी मिली है कि जमीन विवाद में गोली चलाई गई है। हालांकि गोली किसी व्यक्ति को नहीं लगी है। पुलिस इस पूरे मामले की तहकीकात में जुटी हुई है और मामले की जांच कर रही है।

घटना में सम्बन्ध में उपेन्द्र पांडेय ने पुलिस को बताया कि वह टाटीसिलवे स्थित कमला नेहरु कॉलेज से सेवानिवृत होने के बाद घर के आसपास ट्यूशन पढ़ाते हैं। उनका बेटा राकेश पांडेय एवं अभिषेक साथ में जमीन कारोबार में जुड़े है। दोनों में जमीन के कुछ रुपए के लेन देन को लेकर विवाद चल रहा था। शनिवार की शाम पांच बजे उपेंद्र पांडेय ट्यूशन पढ़ाकर घर लौटें। घर पर उनके अलावा बेटी एवं बहु थी। इसी बीच अभिषेक उनके घर पहुंचा और उपेंद्र पांडेय को घर से निकलकर अंधेरे में ले गया जहां कमर से पिस्तौल निकालकर एक गोली चलाई जिसमें वह बाल बाल बच गए।

Deepak Kumar

About Author

Live11 Media a news channel And his helping every one

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *

Lorem ipsum dolo consectetur the adipiscing Lobortis mattis neque adipiscing nisl.

LIVE11MEDIA@2026. All Rights Reserved.

hi_INHindi