सिमडेगा मॉबलिंचिंग में ग्राम प्रधान सहित 15 नामजद और 200 अज्ञात के खिलाफ एफआईआर, छावनी में बदला गांव

सिमडेगा : जिले के कोलेबिरा थाना क्षेत्र में आक्रोशित ग्रामीणों ने कल लकड़ी कारोबारी संजू प्रधान को जिंदा जला दिया था. पुलिस ने इस मामले में ग्राम प्रधान शुवम बुढो समेत पंद्रह लोगों पर नामजद और दो सौ अज्ञात लोगों पर एफआईआर दर्ज की है. हालांकि, अब तक पुलिस ने किसी भी आरोपी की गिरफ्तारी नहीं की है. सिमडेगा एसडीपीओ ने बताया कि हालात न बिगड़े इसलिए पुलिस फिलहाल कार्रवाई करने से बच रही है.

आपको बता दें कि कोलेबिरा थाना क्षेत्र में आक्रोशित ग्रामीणों ने लड़की कारोबारी संजू प्रधान को मारपीट कर आग के हवाले कर दिया था. कोलेबिरा थाना क्षेत्र में अतिरिक्त पुलिस बल की तैनाती की गई है. खासकर गांव पुलिस छाबनी में तब्दील कर दिया गया है. सिमडेगा एसपी इस मामले पर पैनी नजर रख रहे हैं.

क्या कहते हैं विधायक

कोलेबिरा विधायक नमन विक्सल कोंगारी ने न्यूज़ विंग से कहा कि घटना निंदनीय है और ऐसा नहीं होना चाहिए था. इस मामले में वन विभाग और पुलिस प्रशासन ने भी समय रहते गंभीरता नहीं दिखाई. डीएफओ को भी उन्होंने खुद पूर्व में आवेदन देकर संजू प्रधान द्वारा लकड़ी की तस्करी के मामले का निदान करने का आग्रह किया था. संजू प्रधान ग्रामीणों को संगठन के नाम पर डराता था. यदि वन विभाग पहले ही कार्रवाई कर देती तो यह घटना नहीं होती.

0 Shares:
Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You May Also Like
Read More

ज्वेलर्स दुकान में चोरी और पुलिस से बाइक छिनतई मामले में पुलिस ने किया खुलासा, पांच गिरफ्तार

रांची : डोरंडा थाना क्षेत्र में अपराधियों ने हाल के दिनों में दो घटना को अंजाम दिया था।…
Read More

रिंकू खान हत्याकांड: पुलिस ने सूटर समेत पांच आरोपी को किया गिरफ्तार, हथियार बरामद

रिंकू खान हत्याकांड:: पुलिस ने सूटर समेत पांच आरोपी को किया गिरफ्तार, हथियार बरामदरांची