
प्रखंड मुख्यालय प्रांगण में संविधान निर्माता डा भीम राव अंबेडकर की प्रतिमा का अनावरण सांसद सुखदेव भगत ने किया।
लोहरदगा (सेन्हा): लोहरदगा जिला के सेन्हा प्रखंड मुख्यालय स्थित प्रांगण में संविधान निर्माता डॉ. भीमराव अंबेडकर की जयंती के अवसर पर उनकी प्रतिमा का अनावरण सांसद सुखदेव भगत के द्वारा किया गया। उन्होंने प्रतिमा पर माल्यार्पण कर श्रद्धांजलि अर्पित की।
इस अवसर पर प्रखंड प्रशासन की ओर से भव्य कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम का शुभारंभ दीप प्रज्वलन के साथ सांसद सुखदेव भगत, एसी जितेंद्र मुंडा, प्रमुख फूलझरी देवी, बीडीओ संग्राम मुर्मू, सीओ मो. मुदस्सर नजर मंसूरी और कांग्रेसी नेता आलोक साहू ने संयुक्त रूप से किया।
सांसद का संबोधन और अंबेडकर को श्रद्धांजलि
सांसद सुखदेव भगत ने अपने संबोधन की शुरुआत मशहूर शेर से की –
“हजारों साल नर्गिस अपनी बेनूरी पे रोती है, बड़ी मुश्किल से होता है चमन में दीदावर पैदा।”
यह सुनते ही प्रांगण तालियों से गूंज उठा। उन्होंने कहा कि सेन्हा प्रखंड मुख्यालय में संविधान निर्माता की प्रतिमा का अनावरण उनकी जयंती के दिन होना गर्व की बात है।
सांसद ने बताया कि डॉ. अंबेडकर ने विषम परिस्थितियों में शिक्षा प्राप्त की और हमें एक शक्तिशाली संविधान दिया, जिससे हमें आज स्वतंत्रता और समानता जैसे अधिकार मिले हैं। उन्होंने कहा कि संविधान की प्रस्तावना ही उसकी आत्मा है, जो हमें अभिव्यक्ति की आज़ादी और लोकतंत्र की नींव देती है।
संविधान को पढ़ने और समझने का आह्वान
सांसद ने उपस्थित बच्चों और युवाओं से अपील की कि वे संविधान को अवश्य पढ़ें, समानता को समझें और संघर्ष करते हुए अपने लक्ष्य को प्राप्त करें। उन्होंने कहा कि सम्मान के साथ जीतना ही इतिहास बनाता है, जैसा कि डॉ. अंबेडकर ने कर दिखाया।
झारखंडी परंपरा से स्वागत, सांस्कृतिक प्रस्तुतियाँ
सांसद सुखदेव भगत के सेन्हा आगमन पर झारखंडी पारंपरिक गाजे-बाजे और फूलों की वर्षा के साथ उनका स्वागत किया गया। प्रखंड प्रशासन की ओर से उन्हें बुके, साल और पौधा देकर सम्मानित किया गया।
कस्तूरबा गांधी आवासीय विद्यालय की बच्चियों ने स्वागत गीत प्रस्तुत किया, जिसने माहौल को सांस्कृतिक रंग में रंग दिया।
प्रतिमा पर पुष्प अर्पण और गणमान्य लोगों की उपस्थिति
इस मौके पर उपस्थित अधिकारियों और कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने डॉ. अंबेडकर की प्रतिमा पर पुष्प अर्पित कर नमन किया।
उपस्थित गणमान्य जनों में शामिल थे:
तिवारी भगत, संजीत भगत, गोवा उरांव आदि।
एसी जितेंद्र मुंडा
लोहरदगा इंटक अध्यक्ष आलोक साहू
प्रमुख फूलझरी देवी
बीडीओ संग्राम मुर्मू
सीओ मो. मुदस्सर नजर मंसूरी
नंदकिशोर शुक्ला, इमरान आज़ाद
सदर मोख्तार अंसारी, मुस्ताक, अफाक
मुखिया धनबाज उरांव, राजश्री उरांव, बसंती उरांव
पंचायत समिति सदस्य अफसाना खातून
सफरूदीन, इम्तियाज अहमद, बालेश्वर पंडित
सुखदेव उरांव, आदरा उरांव