ईडी ने आईपीएस प्रिया दुबे और उनके पति पर की बड़ी कार्रवाई,1.46 करोड़ की अचल संपत्ति जब्त

राँची : प्रवर्तन निदेशालय ने आईपीएस प्रिया दुबे और पति संतोष कुमार दुबे पर बड़ी कार्रवाई की है। ईडी ने रांची और दिल्ली में उनकी 1.46 करोड़ की अचल संपत्ति जब्त की है। ईडी ने संतोष कुमार दुबे, प्रिया दूबे और दूसरे के नाम पर खरीदी गई संपत्ति को जब्त की है।

ईडी ने कार्यवाई करते हुए प्रिया दुबे और उनके पति के अशोक नगर में 30 लाख की जमीन, दिल्ली के डिफेंस कॉलोनी में 3 कमर्शियल शॉप समेत कई कई सम्पति जब्त की है। ईडी की जांच में यह बात सामने आयी है कि संतोष कुमार दुबे ने अपनी पत्नी प्रिया दूबे और पिता शंकर दयाल दुबे के नाम पर अधिकांश अचल संपत्ति खरीदी है। ईडी फिलहाल और भी कई ठिकानों पर छापेमारी कर रही है।

0 Shares:
Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You May Also Like
Read More

ईडी और डीजीपी से झारखंड हाईकोर्ट के वरिष्ठ अधिवक्ता ने मांगी सुरक्षा, अनहोनी होने पर मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन समेत 3 लोग होंगे जिम्मेदार!

रांची – झारखंड हाईकोर्ट के वरिष्ठ अधिवक्ता राजीव कुमार झारखंड के डीजीपी और ईडी को मेल कर अपनी…
Read More

पूर्व नियोजित थी पूर्व विधायक गुरुचरण नायक के अंगरक्षक की हत्या, नौ माओवादी गिरफ्तार

चाईबासा : पूर्व विधायक गुरुचरण नायक के अंगरक्षक की हत्याकांड मामले में चाईबासा पुलिस ने खुलासा करते हुए…
Read More

नावा बाजार के पूर्व थाना प्रभारी लालजी यादव ने की आत्महत्या, तीन दिन पूर्व पलामू एसपी ने किया था निलंबित

पलामू : जिले के नावा बाजार के पूर्व थाना प्रभारी लालजी यादव ने सोमवार की रात आत्महत्या कर…