Live11 Media

हम हैं आम जनता की आवाज़

अपराध

देवर ने मृतक पीएलएफआई एरिया कमांडर की पत्नी के साथ किया यौन शोषण, गिरफ्तार

रांची : धुर्वा थाना क्षेत्र में देवर रविन्द्र महतो मृतक पीएलएफआई एरिया कमांडर की पत्नी के साथ यौन शोषण किया है। पीड़िता ने अपने देवर रविन्द्र महतो पर यौन शोषण का आरोप लगाया है। इस मामले को लेकर धुर्वा थाना में प्राथमिकी दर्ज कराई गई है। प्राथमिकी में पीड़िता ने बताया है कि देवर रविन्द्र महतो शादी का झांसा देखकर पिछले दो वर्षों से लगातार यौन शोषण कर रहा था। पीड़िता ने पुलिस को बताया कि देवर रविन्द्र महतो अच्छे जिंदगी और पैसे देने की लालच में दो साल से लगातार यौन शोषण कर रहा था।

पीड़िता ने बताया कि साल 2015 में हमारे पति के हत्या पुलिस मुठभेड़ में हो गया था। इसके बाद देवर रविन्द्र महतो शारीरिक संबंध बनाने का दबाव डालने लगा था। इस मामले की जांच करते हुए धुर्वा थाने की पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है। धुर्वा थाना प्रभारी प्रवीण कुमार ने बताया कि मामले को गंभीरता से लेते हुए जांच की जा रही है और आरोपी को गिरफ्तार कर लिया गया है। देवर रविंद्र महतो जमीन का कारोबार करता है। पुलिस के समक्ष गिरफ्तार आरोपी ने बताया कि शुरुआती दौर में भाई की पत्नी शादी करने को तैयार थी लेकिन कुछ समय बाद शादी करने को तैयार नहीं थी। फिलहाल पुलिस इस मामले की जांच कर रही है।

Deepak Kumar

About Author

Live11 Media a news channel And his helping every one

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *

Lorem ipsum dolo consectetur the adipiscing Lobortis mattis neque adipiscing nisl.

LIVE11MEDIA@2026. All Rights Reserved.

hi_INHindi