भुरकुंडा  में रेलवे पटरी पर मिला युवक का शव, हत्या की आशंका.

रामगढ़: भुरकुंडा के बलकुदरा फ्लाईओवर से कुछ दूरी पर गुरुवार को रेलवे पटरी पर शव मिला है. शव नग्नावस्था में और क्षत-विक्षत है. चेहरा बुरी तरह से कुचल गया है जिससे शव की पहचान नहीं हो सकी है. मिली जानकारी अनुसार सुबह रेलवे ट्रैक के बीचों बीच शव मिलते ही आसपास के लोगों का भीड़ लग गया. घटना की जानकारी मिलते ही रेलवे पुलिस घटनास्थल पर पहुंची और शव को कब्जे में ले लिया. छानबीन में युवक की पहचान नहीं हो सकी है. बताया जाता है कि घटना पर लाल रंग की शर्ट और नीले रंग की जिंस पैंट मिली है. शव मिलने से बलकुदरा सहित आसपास सनसनी फैल गयी है. यहां घटनास्थल के आसपास रेलवे ट्रैक पर पूर्व में भी कई शव मिलते रहे हैं. वहीं मामले में लोग अन्यत्र हत्या कर शव ट्रैक पर फेंकने की प्रबल संभावना जता रहे है.

0 Shares:
Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You May Also Like
Read More

ईश्वरीय शक्ति ईश्वरीय विश्व विद्यालय के माध्यम से युग परिवर्तन का दिव्य कर्तब्य अभी कर रही है जिसका यादगार पर्व शिवरात्रि है

राँची : ईश्वरीय शक्ति ईश्वरीय विश्व विद्यालय के माध्यम से युग परिवर्तन का दिव्य कर्तब्य अभी कर रही…
Read More

भारत योग के क्षेत्र में “विश्व गुरू” बनेगा। आज पूरा विश्व भारत कि ओर देख रहा है राजयोग द्वारा मनुष्य का मानसिक तनाव दूर होता है।

रांची: अन्तर्राष्ट्रीय योग दिवस के उपलक्ष्य में उससे पूर्व दिन आज प्रजापिता ब्रह्माकुमारी ईश्वरीय विश्व विद्यालय के स्थानीय…
Read More

स्वामी विवेकानंद के उपदेश आजादी के भूमिका में भी निर्णायक- कर्मवीर सिंह

राँची: छविराज फाउंडेशन एवं स्वर्णरेखा ग्रुप ऑफ इंस्टीट्यूशन के संयुक्त तत्वाधान में बरियातु स्थित स्वर्णरेखा संस्थान में भाजपा…
Read More

बोकारो सीसीएल के रेलवे साइडिंग और खुली खदान में फायरिंग करने वाले पांच अपराधी गिरफ्तार

बोकारो : बोकारो थर्मल थाना क्षेत्र स्थित सीसीएल के रेलवे साइडिंग और खुली खदान में 27 दिसम्बर की…