रांची के डॉक्टर से पांच लाख का ठगी करने वाला साइबर अपराधी गिरफ्तार

रांची : सीआईडी की टीम ने रांची के डॉक्टर प्रभात कुमार से पांच लाख की ठगी करने वाले साइबर अपराधी को गिरफ्तार कर लिया है। गिरफ्तार अपराधी का नाम राहुल मंडल हुआ देवघर का रहने वाला है। पुलिस ने एक टीएम, दो मोबाइल और 5 सिम बरामद की है। सेवर अपराधी राहुल मंडल ने 20 दिसंबर 2021 को रांची के डॉक्टर गूगल इंजन पर हेल्प डेस्क ऐप की मदद से साइबर ठगी किया था।

आपको बता दें कि डॉक्टर प्रभात कुमार का पर्स कहीं गुम हो गया था। उस पर्स में एसबीआई बैंक का एटीएम कार्ड था। एटीएम कार्ड गुम हो जाने की वजह से एटीएम कार्ड को बंद कराने के लिए गूगल से कस्टमर केयर हेल्पलाइन नंबर डायल करने के बाद बताया गया कि एनी हेल्प डेस्क एप्लीकेशन का प्रयोग करें।

डॉक्टर प्रभात कुमार ने आनन-फानन में एटीएम कार्ड को ब्लॉक करने के लिए प्ले स्टोर से हेल्प एनीडेस्क एप्प का इंस्टॉल किया और अपना एटीएम कार्ड को ब्लॉक करने की कोशिश करने लगें।कस्टमर केयर ने बताया कि ओटीपी आपके मोबाइल पर जाएगा और वह किसी से शेयर ना करें। डॉ प्रभात कुमार ने बताया कि हेल्प एनी डेस्क एप्लीकेशन यूज करने के बाद हमारे मोबाइल पर ओटीपी नहीं आया लेकिन हमारे खाते से पहली बार तीन लाख की निकासी हुई उसके बाद दो लाख की निकासी हुई। फिर उस नंबर पर लगाने से कस्टमर केयर ने रिस्पांस नहीं किया। इस मामले को लेकर साइबर थाना में एफआईआर दर्ज कराई गई थी।

0 Shares:
Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You May Also Like
Read More

ट्रैफिक पुलिसकर्मियों की ब्लड प्रेशर, शुगर, जांच,नाक कान गला जांच,नेत्र जांच आदि की गई जांच।

Ranchi :7 मई/रविवार : झारखंड स्वास्थ्य मिशन, रांची एवम स्विच ऑफ फाउंडेशन के सौजन्य से निशुल्क स्वास्थ्य जांच…
Read More

लावन्या को न्याय दिलाने को लेकर छात्र संगठन ने राजभवन के समीप किया धरना प्रदर्शन

रांची : अखिल भारतीय विद्यार्थी राँची महानगर द्वारा राजभवन के समीप तमिलनाडु के तंजावुर जिले के सेक्रेड हाई…