साकची में पुलिस के वेश में अपराधियों ने 10 लाख की लूट की वारदात को दिया अंजाम पूरी घटना सीसीटीवी में हुई कैद

जमशेदपुर: शहर में अपराधी एक के बाद लूट की वारदातों को अंजाम दे रहे हैं. उनके निशाने पर व्यापारी हैं । बिष्टुपुर के गजराज मेंशन में छगनलाल दयालजी एंड संस के दो कर्मचारियों से 32 लाख की लूट की घटना की जांच चल ही रही है ।

इसी बीच शुक्रवार की शाम साकची बसंत टॉकिज के पास पुलिस की वेश में आए बाइक सवार दो अपराधियों ने एक हॉलमार्क दुकान के दो कर्मचारियों से करीब दो सौ ग्राम सोना लूट लिया और फरार हो गए। लूटे गए सोने की कीमत करीब दस लाख रुपये बतायी जा रही है। इस घटना से एक बार फिर पूरे शहर में सनसनी फैल गई है। घटना की जानकारी मिलते ही मौके पर पुलिस पहुंची और मामले की जांच में जुट गई। साथ ही सिंहभूम चैंबर ऑफ कॉमर्स के अध्यक्ष विजय आनंद मूनका समेत अन्य पदाधिकारी व व्यापारी मौके पर पहुंचे। उन्होंने एक बार फिर पुलिस से घटना का खुलासा कर जल्द अपराधियों की गिरफ्तारी की मांग की.

यह है घटना साकची के शिव मंदिर लाइन में ऋषभ सर्राफ की हॉलमार्क की दुकान हैं. वहां ज्वेलरी दुकान से जेवराता लाकर उन पर हॉलमार्क के निशान लगाने का काम किया जाता है। शाम के वक्त ऋषभ सर्राफ ने अपने दो कर्मचारपी बॉबी और शुभम को साकची डालडा लाइन स्थित एक ज्वेलरी दुकान जेवरात लाने भेजा।

दुकान के दोनों कर्मचारी बैग में जेवर लेकर दुकान आ रहे थे। इस बीच वे बसंत टॉकिज के पास स्थित क्वीन नामक कपड़े की दुकान पर जैसे ही पहुंचे, एक बाइक पर सवार होकर दो युवक वहां आये। उन युवकों ने दुकान के दोनों कर्मचारियों को रोका और कहा कि वे पुलिस विभाग से हैं। उन्हें सूचना मिली है कि उनके बैग में चरस और गांजा जैसे नशीले पदार्थ हैं । इससे दोनों कर्मचारी डर गये।फिर पुलिस के वेश में पहुंचे युवकों ने कर्मचारियों को किनारे ले जाकर उनसे बैग खोलकर दिखाने को कहा। उन्होंने जैसे ही युवकों को बैग दिखाया कि दोनों जेवरात लूटकर मौके से फरार हो गए।

घटना के बाद मामले की जांच करने सिटी एसपी सुभाष चंद्र जाट भी मौके पर पहुंचे. जांच में घटना पास मैं लगे सीसीटीवी कैमरे में कैद पाई गई. पुलिस उसी आधार पर मामले की जांच में जुटी है एक रिपोर्ट अफरोज मल्लिक की

0 Shares:
Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You May Also Like
Read More

कांके गोलीकांड : पुलिस ने एक आरोपी को किया गिरफ्तार, शूटर की गिरफ्तारी के लिए छापेमारी जारी

रांची : कांके थाना क्षेत्र स्थित प्रेम नगर में 12 तारीख को दिनदहाड़े तीन अपराधियों ने जमीन कारोबारी…
Read More

रांची पुलिस को मिली बड़ी सफलता, पीएलएफआई सुप्रीमो दिनेश गोप को दैनिक समान मुहैया कराने में आठ लोग गिरफ्तार

रांची : पुलिस को पीएलएफआई सुप्रीमो दिनेश गोप के खिलाफ बड़ी सफलता हाथ लगी है। पीएलएफआई सुप्रीमो दिनेश…
Read More

हेमंत सोरेन के निर्देश पर राज्यभर के जनवितरण प्रणाली दुकान का औचक निरीक्षण

रांची : हेमंत सोरेन के निर्देश पर राज्यभर के जनवितरण प्रणाली दुकान का औचक निरीक्षण जिला स्तर पर…
Read More

लावन्या को न्याय दिलाने को लेकर छात्र संगठन ने राजभवन के समीप किया धरना प्रदर्शन

रांची : अखिल भारतीय विद्यार्थी राँची महानगर द्वारा राजभवन के समीप तमिलनाडु के तंजावुर जिले के सेक्रेड हाई…