Live11 Media

हम हैं आम जनता की आवाज़

जिलेवार समाचार

स्वास्थ

रांची में फिर कोरोना की दस्तक, रिम्स के डॉक्टर नर्स समेत 13 पॉजिटिव

राँची : कोरोना का डेल्टा वैरिएंट एक बार फिर झारखंड में कहर मचा रहा है। इस बीच लंबे समय बाद रिम्स में भी कोरोना की दस्तक हो गई है। 2 डॉक्टरों समेत 13 लोग कोरोना पॉजिटिव पाए गए हैं। रिम्स में किए गए टेस्ट में उनके पॉजिटिव होने की पुष्टि हुई है। वही 20 अन्य लोग रांची से कोरोना पॉजिटिव हुए हैं। अब तक रिम्स की रिपोर्ट के अनुसार बुधवार को रांची में 33 कोरोना पॉजिटिव सामने आए हैं।

हेल्थ डिपार्टमेंट ने जारी किया अलर्ट

हेल्थ डिपार्टमेंट ने कोरोना के बढ़ते मामलों को देखते हुए अलर्ट जारी कर दिया है। बुधवार को स्वास्थ्य विभाग की ओर से सभी जिलों को गाइडलाइन जारी की गई है। जिसके तहत तत्काल टेस्टिंग बढ़ाने का आदेश दिया गया है। वही बाहर से आने वाले सभी entry-point पर रैपिड एंटीजन टेस्ट और आरटी पीसीआर टेस्ट हर हाल में कराने का निर्देश दिया गया है। साथ ही लिखा गया है कि रांची, धनबाद और कोडरमा में मामले तेजी से बढ़ रहे हैं। इसलिए टेस्टिंग के साथ कांटेक्ट रेसिंग भी बढ़ाने की जरूरत है। जरूरत पड़ने पर क्लस्टर बनाकर काम करने की जरूरत है। जिससे कि नए मामलों को बढ़ने से रोका जा सकेगा।

Deepak Kumar

About Author

Live11 Media a news channel And his helping every one

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *

Lorem ipsum dolo consectetur the adipiscing Lobortis mattis neque adipiscing nisl.

LIVE11MEDIA@2026. All Rights Reserved.

hi_INHindi