रिम्स में हुआ कोरोना विस्फोट, रिम्स के 179 लोग निकले कोरोना पॉजिटिव

रांची : राज्य में कोरोना का कहर जारी है। इस बीच राज्य के सबसे बड़े अस्पताल रिम्स में आज कोरोना विस्फोट हुआ है। रिम्स के 179 लोग कोरोना पॉजिटिव पाए गए हैं। रिम्स अस्पताल में आज कुल 1493 कोरोना जांच किया गया जिसमें कुल 245 कोरोना पॉजिटिव पाए गए हैं। रिम्स के 370 लोगों ने कोरोना टेस्ट कराया जिसमें 179 लोग पॉजिटिव पाए गए हैं। इसमें दर्जनों डॉक्टर तथा नर्स कोविड पॉजिटिव पाए जाने की सूचना है।

रिम्स में एक कोविड मरीज की हो चुकी है मौत

रिम्स में आज लालगुटवा निवासी की कोविड से मौत हो गई है। मृतक का नाम अशोक मिंज है। मृतका अशोक मिंज अपना इलाज कराने के लिए कल रिम्स में भर्ती हुआ था लेकिन कल देर रात उसकी मौत हो गई। अशोक मिंज की मौत के बाद रिम्स परिसर में हड़कंप मच गया था।

0 Shares:
Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You May Also Like
Read More

विधायक सुदेश कुमार महतो ने सिंगपुर नर्सिंग होम में किया एम आर आई मशीन का उद्घाटन

सिल्ली : मुरी सिंगपुर नर्सिंग होम में एम आर आई मशीन का उद्घाटन स्थानीय विधायक सुदेश कुमार महतो…
Read More

रिम्स राज्य का एकमात्र बड़ा अस्पताल है, जिससे सवा तीन करोड़ लोगों को इलाज की उम्मीद रहती है. इसकी व्यवस्था सुधारने की जरूरत है-रमेश बैश

रांची : राज्यपाल रमेश बैस ने रिम्स की व्यवस्था को लेकर अपनी नाराजगी जाहिर की है. दरअसल, ऑड्रे…