भुरकुंडा के सौंदा बस्ती में कांग्रेसी नेता बितका बाउरी की गोली मारकर हत्या

बड़कागांव विधायक अंबा प्रसाद का विधायक प्रतिनिधि था बितका बाउरी

अपराधियों ने कांग्रेसी नेता को लगभग आधा दर्जन गोलियां मारी

भुरकुंडा (रामगढ): झारखंड के रामगढ़ जिले के पतरातू पुलिस सर्किल क्षेत्र के भुरकुंडा ओपी क्षेत्र के सौंदा बस्ती में रात 7:45 बजे के लगभग अज्ञात अपराधियों ने कांग्रेस नेता और बड़कागांव विधायक के स्थानीय प्रतिनिधि वितका बाउरी की गोली मारकर हत्या कर दिया है।

मिली जानकारी के अनुसार विधायक प्रतिनिधि वितका बाउरी सौंदा बस्ती में पुराने पेट्रोल पंप के निकट बैठा हुआ था। लगभग 7:45 बजे के एक बाइक पर पतरातू के तरफ से 3 अपराधी पहुंचे। अपराधियों ने पहले विधायक प्रतिनिधि को एक गोली मारी। जिसके बाद वह जमीन पर गिर पड़ा। उसके बाद अपराधियों ने विधायक प्रतिनिधि को गोलियों से छलनी कर दिया। बताया जाता है कि अपराधियों ने विधायक प्रतिनिधि को आधा दर्जन के लगभग गोलिया मारी है।

घटना के तुरंत बाद घरवालों ने घायल अवस्था में भुरकुंडा अस्पताल लेकर पहुंचा।जहां डॉक्टरों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया। भुरकुंडा पुलिस सूचना के बाद अपराधियों के धरपकड़ के लिए नाकाबंदी कर दिया है। वहीं घटना की सूचना मिलते ही बड़कागांव के पूर्व विधायक योगेंद्र साव अपने समर्थकों के साथ अस्पताल पहुंच गए हैं। पुलिस के वरीय अधिकारी भी भुरकुंडा अस्पताल पहुंच रहे हैं। इस घटना के बाद पूरे क्षेत्र में दहशत का माहौल व्याप्त हो गया है। लोगों में आक्रोश देखा जा रहा है।

0 Shares:
Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You May Also Like
Read More

80 उत्कृष्ट विद्यालयों के राज्य स्तरीय शुभारंभ समारोह में सम्मिलित हुए मुख्यमंत्री हेमन्त सोरेन।

★ इस माह में 25 हजार शिक्षकों की नियुक्ति प्रक्रिया होगी शुरू ★ शिक्षा के क्षेत्र में नया…
Read More

गिरिडीह पुलिस मेंस एसोसिशन के चुनाव में नक्सली बंदी का ग्रहण, एसोसिशन ने सदर समेत तीनो अनुमंडल में किया मतदान की व्यस्था!!

गिरिडीह- गिरिडीह पुलिस मेंस एसोसिशन के चुनाव में रविवार को दिन भर गहमा गहमी का माहोल रहा। न्यू…
Read More

अवैध शराब सीनियर प्रीमियम व्हिस्की 750ml 12 बोतल एवं बुडवेसर मैग्नम कैन बियर 500ml 48 बोतल जप्त

सिल्ली: सिल्ली पुलिस को आज मिली गुप्त सूचना के अनुसार पतराहातु रोड में अवैध शराब का परिवहन करते…
Read More

वीर बिरसा नगर में पर्यावरण दिवस के अवसर पर मुफ्त आयुष्मान कार्ड रजिस्ट्रेशन सह चिकित्सा शिविर।

रांची: वीर बिरसा नगर, रांची में मणि त्रिविधा शंकर एजूकेशनल चेरिटेबल ट्रस्ट और ए के डिजिटल सेवा के…