कर्रा सीओ और थाना प्रभारी ने छठ घाट का किया निरीक्षण ।

खूंटी: खूंटी जिला अंतर्गत कर्रा प्रखंड के सीओ बैद्यनाथ कामती कर्रा थाना प्रभारी दीपक कुमार सिंह ने कर्रा मुख्य छठ घाट लौंकेल तलाब, लोधमा छठ घाट , पोरा छठ घाट,पहुंच कर छठ घाट के साफ सफाई का जायजा लिया। वहां उपस्थित स्थानीय लोग और जनप्रतिनिधियों से मिलकर विचार विमर्श किया।

जेसीबी मशीन और मजदूर के माध्यम से तालाब के आसपास साफ-सफाई शुरू करवाया। छठ व्रतियों के सुरक्षा को ध्यान में रखते हुए तालाब के अंदर रस्सी से बेयर केडिंग कराई जा रही हैं । सीओ ने कहा कि सुरक्षा को ध्यान में रखते हुए 2 गोताखोरों को तैनात रखा जाएगा।

स्थानीय लोगों द्वारा भी छठ घाट तक आने वाले सड़क की साफ-सफाई मरम्मत और साज सज्जा कराई जा रही है। सीओ और थाना प्रभारी द्वारा समिति को सहयोग राशी प्रदान की गई। मौके पर भारतीय जनता पार्टी जिला उपाध्यक्ष विष्णु प्रसाद सोनी ,सामाजिक कार्यकर्ता के अलावा अन्य लोग उपस्थित थे।

0 Shares:
Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You May Also Like
Read More

झारखण्ड आंदोलनकारी चिन्हीकरण आयोग ने डॉ.प्रणव कुमार बब्बू को घोषित किया आंदोलनकारी

रांची : झारखण्ड अलग प्रदेश के गठन में महत्वपूर्ण भूमिका निभाने वाले सामाजिक कार्यकर्ता एवं अधिवक्ता डॉ.प्रणव कुमार…
Read More

अग्रसेन जयंती पर अग्रवाल युवा सभा द्वारा मनोरम झांकियां और कर्णप्रिय भजनों के साथ निकली शोभायात्रा

रांची:अग्रसेन जयंती के पावन अवसर पर अग्रवाल सभा, रांची द्वारा आयोजित महाराजा अग्रसेन जी की शोभायात्रा, रांची के…
Read More

डीएसपी सिल्ली की अवैध बालू के खिलाफ बड़ी स्ट्राईक, 4 हाइवा व 1 टर्बो जब्त

सिल्ली – डीएसपी सिल्ली रणवीर सिंह ने अवैध बालू कारोबार पर बड़ी स्ट्राईक की है। मंगलवार की रात…
Read More

संत माइकल्स पब्लिक स्कूल, पुंदाग ने मनाया मातृत्व दिवस

रांची: सेंट माइकल्स पब्लिक स्कूल, पुंदाग, रांची के विद्यालय प्रांगण में मातृ-दिवस का आयोजन किया गया।इस आयोजन में…
Read More

राजधानी में वेजिटेबल मार्केट का उद्घाटन, CM सीएम हेमंत सोरेन करेंगे शुभारंभ!!

राँची- राजधानी रांची के लालपुर वेजिटेबल मार्केट का उद्घाटन 15 नवंबर को सीएम हेमंत सोरेन करेंगे. इसके साथ…