रांची- राजधानी रांची के नामकुम थाना क्षेत्र स्थित केतारी बागान में अज्ञात अपराधियों ने एक व्यक्ति के ऊपर गोली चलाई है। हालांकि गोली किसी व्यक्ति को नहीं लगी है। अज्ञात अपराधी फायरिंग कर मौका ए वारदात से फरार हो गया है। इस मामले की जानकारी मिलने के बाद नामकुम थाने की पुलिस जांच में जुटी हुई है। ग्रामीण एसपी नौशाद आलम ने बताया कि प्रारंभिक जांच में इस बात की जानकारी मिली है कि जमीन विवाद में गोली चलाई गई है। हालांकि गोली किसी व्यक्ति को नहीं लगी है। पुलिस इस पूरे मामले की तहकीकात में जुटी हुई है और मामले की जांच कर रही है।