रूपेश पांडेय हत्याकांड:: बरही जा रहे बीजेपी प्रदेश अध्यक्ष दीपक प्रकाश को हजारीबाग प्रशासन ने चरही में रोका

रांची : हजारीबाग के बरही में रुपेश पांडे हत्याकांड अब पूरी तरह से राजनीति रंग में रंग गया है. बुधवार को बीजेपी के पूर्व विधायक कपिल मिश्रा को दिल्ली से बरही जाने के क्रम में रांची एयरपोर्ट पर रांची प्रशासन की तरफ से रोक लिया गया था. तो शुक्रवार यानी आज बरही जाने के क्रम में हजारीबाग प्रशासन ने बरही से 23 किमी पहले चरही में बीजेपी के प्रदेश अध्यक्ष दीपक प्रकाश को रोक लिया है. दीपक प्रकाश वहीं सड़क के किनारे कुर्सी लगाकर बैठ गए थे. भारी मात्रा में वहां पुलिस बल तैनात किया गया है. बीजेपी की तरफ से कहा गया था कि दीपक प्रकाश बरही में रुपेश पांडे के परिवार वालों से मिलने बरही जा रहे थे.

दीपक प्रकाश ने कहा कि एक तरफ सरकार के तीन मंत्रियों को बरही जाने की अनुमति दे दी जाती है, वहीं मुझे बीच रास्ते में ही रोक लिया जाता है. इससे पता चलता है कि सरकार कितनी डरी हुई है. सरकार के इस कार्रवाई को लोकतंत्र की हत्या कहा जाएगा. मैं रुपेश पांडे को श्रद्धांजलि अर्पित करने जा रहा था. सरकार को लोकतंत्र पर विश्वास नहीं है. सरकार बीजेपी से घबरायी और डरी हुई है. कहा कि मैं मांग करता हूं कि मुझे लिखित दिया जाए कि मुझे क्यों रोका गया है. मैं कोई संप्रदायिक व्यक्तित्व वाला नेता नहीं हूं. तो मुझे फिर क्यों रोका गया. मैं एक जमप्रतिनिधि हूं. मैं एक राष्ट्रीय पार्टी का प्रदेश अध्यक्ष हूं. ऐसे में क्यों रोका जा रहा है. सरकार की उल्टी गिनती शुरू हो गयी है.

0 Shares:
Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You May Also Like
Read More

80 उत्कृष्ट विद्यालयों के राज्य स्तरीय शुभारंभ समारोह में सम्मिलित हुए मुख्यमंत्री हेमन्त सोरेन।

★ इस माह में 25 हजार शिक्षकों की नियुक्ति प्रक्रिया होगी शुरू ★ शिक्षा के क्षेत्र में नया…
Read More

कई पुलिसकर्मी के हत्या में शामिल रहा है रविद्र गंझू का दस्ता, लोहरदगा, लातेहार और गुमला में है सक्रिय

लोहरदगा : जिले के पेशरार थाना क्षेत्र के बुलबुल जंगल में प्रतिबंधित नक्सली संगठन भाकपा माओवादी और पुलिस…
Read More

जालसाजी कर जमीन निबंधन करानेवालों पर कोतवाली में दर्ज होगी प्राथमिकी, निबंधन होगा रद्द

रांची : जालसाजी कर जमीन की रजिस्ट्री कराने वालों पर कोतवाली थाने में प्राथमिकी दर्ज की जाएगी. ऐसे…