
रांची: बीजेपी झारखंड के पूर्व प्रदेश अध्यक्ष सह राष्ट्रीय कार्य समिति सदस्य सह राज्यसभा सांसद दीपक प्रकाश के जन्मदिन के अवसर पर युवा समाजसेवी अमित रंजन के द्वारा संत माईकल स्कूल फॉर ब्लाइंड स्कूल में भंडारा और राशन उपलब्ध कराया गया।

इसमें करीब 250 लोगो को भोजन कराने का इंतजाम किया गया साथ ही उन्होंने राशन भी उपलब्ध कराया।अपने आदर्श आइडियल और गुरु बीजेपी झारखंड के पूर्व प्रदेश अध्यक्ष, बीजेपी राष्ट्रीय कार्य समिति सदस्य सह राज्य सभा सांसद आदरणीय दीपक प्रकाश को मानते हुए उन्होने इस कार्यक्रम का आयोजन किया।

अमित रंजन ने बताया कि उन्हें दीपक प्रकाश से बहुत कुछ सीखने को मिलता है और वो उन्हें अपना आदर्श और गुरु मानते है और उनके सिखाए हुए रास्ते पर आगे बढ़ना चाहते है।
