बाइक सवार अपराधी छात्र का मोबाइल छीनकर हुए फरार, अब तक पुलिस नहीं कर सकी गिरफ्तार

राँची : स्टेशन रोड में बाइक सवार अपराधियों ने एक छात्र का मोबाइल की छिनतई कर फरार हो गए। घटना मंगलवार रात करीब दस बजे की है।इस सम्बंध में पीड़ित छात्र हर्ष ने चुटिया थाने में आज प्राथमिकी दर्ज करायी है।

छात्र हर्ष ने पुलिस को बताया कि वह आनंद विहार कडरू का रहने वाला है। मंगलवार को वह इंटर सिटी ट्रेन से बोकारो से राँची रेलवे स्टेशन उतरा तो स्टेशन के बाहर फूड प्लाजा के समीप जब वह खड़ा होकर घर जाने के लिए अपने एक साथी का इंतजार कर रहा था, इसी दौरान बाइक सवार दो अपराधी पहुंचे। उनके हाथ से मोबाइल छीना और ओवरब्रिज की ओर भाग निकले। हालांकि हर्ष भी अपराधियों के पीछे भागा, मगर वे तेजी से भाग निकले।

घटना की जानकारी मिलने के बाद चुटिया थाना की पुलिस मौके पर पहुंची। अपराधियों को दबोचने के लिए देर रात तक पुलिस उस इलाके में लगे सीसीटीवी कैमरा से घटना का फुटेज निकाला। हालांकि अब तक पुलिस को अपराधियों का कोई सुराग हाथ नहीं लग पाया है।

बता दें कि स्टेशन के बाहर और स्टेशन रोड में पीसीआर पुलिस के साथ टाइगर पुलिस की गश्ती रहता है।फिर भी अपराधियो ने इस तरह कई बार घटना को अंजाम दे चुका है।

0 Shares:
Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You May Also Like
Read More

नाबालिग से दुष्कर्म के मामले में अफरोज अंसारी रांची सिविल कोर्ट में दोषी करार।

मांडर थाना का है मामला शादी का झांसा देकर किया यौन शोषण रांची : नाबालिग से दुष्कर्म करने…
Read More

नक्सलियों ने पोस्टर लगाकर दी धमकी ,पोस्टर में दी धमकी मैनेज नहीं करने पर Ak 47 से गोली मार देंगे

रांची : चान्हो थाना क्षेत्र के हरा गांव में नक्सलियों ने एक धमकी भरा पोस्टर लगाया है. हाथ…
Read More

फर्जी नंबर से तस्करी करने वाले की तलाश में जुटी पुलिस, 86 किलो गांजा जब्त

राँची : वरीय पुलिस अधीक्षक सुरेंद्र झा को मिली गुप्त सूचना के आधार पर ग्रामीण पुलिस अधीक्षक नौशाद…