Live11 Media

हम हैं आम जनता की आवाज़

जिलेवार समाचार

अपराध

तमाड़ में जिंदा व्यक्ति की बलि चढ़ाने कि की गई प्रयास, व्यक्ति की मौत

रांची : तमाड़ थाना क्षेत्र में आज महानवमी के अवसर पर जिंदा व्यक्ति की बलि चढ़ाने की प्रयास की गई। इस प्रयास में तरुण नाम के व्यक्ति ने चाकू से हमला कर दिया जिससे वह गंभीर रूप से घायल हो गया। यह घटना तमाड़ थाना क्षेत्र के दयली गांव की है। मृतक का नाम हराधन लोहरा है और उसकी उम्र 35 साल है।

इस घटना से पूरे इलाके में सनसनी फैल गई। तमाड़ थाना प्रभारी ने बताया कि हराधन लोहरा का गला चाकू से काट उसकी बलि चढ़ाने की कोशिश की गई। इसमें वह गंभीर रूप से जख्‍मी हो गया। आनन-फानन में उसे अस्‍पताल ले जाया जा रहा था, मगर रास्‍ते में ही उसने दम तोड़ दिया।

सूचना मिलने के बाद पहुंची पुलिस मामले की छानबीन में जुटी। आसपास के लोगों से पूछताछ में पता चला कि गांव के तरूण कुमार महतो सुबह से ही बोलते फिर रहा था कि आज महानवमी है। किसी न किसी कि बलि चढ़ानी होगी। इसके बाद पुलिस ने तरूण को गिरफ्तार कर लिया। पुलिस को उसके पास से एक चाकू भी मिला है। पुलिस उससे पूछताछ कर रही है।

Deepak Kumar

About Author

Live11 Media a news channel And his helping every one

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *

Lorem ipsum dolo consectetur the adipiscing Lobortis mattis neque adipiscing nisl.

LIVE11MEDIA@2026. All Rights Reserved.

hi_INHindi