किसानों से धान खरीदने को लेकर की जा रही ठगी करने की प्रयास

लोहरदगा : जिले के किसानों को साइबर अपराधी अपने चंगुल में फंसाने का प्रयास कर रहे हैं। किसानों से धान खरीदी के नाम पर कॉल कर उन्हें गुमराह करने के प्रयास की जा रही है। लोहरदगा जिले के अलग अलग जगहों पर किसानों के पास फ्रॉड कॉल आ रहें है। जिसमें धान खरीद को लेकर किसानो से बैंक डिटेल्स, ओटीपी, फोन पे, गूगल पे, पेटीएम की जानकारी मांगी जा रही है और उसके बदले में किसानो के खातों में 10000 रुपए डालने की बात कही जा रही है।

किसानों से 9002214675 इस नंबर से लोगो को धान खरीदी के लिए रजिस्ट्रेशन करने को लेकर कॉल आ रही है और साथ में बैंक डिटेल्स मांगी जा रही। फिलहाल अभी तक यह गैंग किसी भी किसानों को ठगने में कामयाब नहीं हो सका है।

इस घटना की जानकारी जिला प्रशासन को दे दी गई है सूचना मिलने के बाद जिला प्रशासन की टीम इस मामले की जांच कर रही है और लोगों से आग्रह कर रही है कि अपना बैंक डिटेल्स और ओटीपी किसी भी अनजान आदमी के साथ शेयर ना करें। जिला प्रशासन की टीम जांच में जुटी है और आश्वासन दिया है कि जल्द ही फ्राड कॉल करने वाले व्यक्ति को पकड़ लिया जाएगा। उपायुक्त दिलीप कुमार टोप्पो ने लोगो को सचेत रहने और लोगो को जागरूक करने का प्रयास कर रहे हैं।

0 Shares:
Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You May Also Like
Read More

कौशल प्रशिक्षण से बना रहे स्वरोजगार की राह : सुदेश महतो

सिल्ली: सिल्ली स्टेडियम परिसर में चल रहा इंडो डेनिश टूल रूम जमशेदपुर के द्वारा निशुल्क बिल्डिंग प्रशिक्षण संपन्न…
Read More

आर्म्स एक्ट मामले में दो साल से फरार चल रहा आरोपी गिरफ्तार, पुलिस कर रही पूछताछ

रांची : बुंडू थाने की पुलिस ने आर्म्स एक्ट में फरार चल रहे एक आरोपी को गिरफ्तार किया…
Read More

अवैध हथियार कनेक्शन को ध्वस्त करने में जुटी एटीएस, जेल में बन्द अपराधियों से करेगी पूछताछ

रांची : झारखंड में एटीएस (एन्टी टेररिज्म स्क्वाड) की टीम अवैध हथियार और गोली सप्लाई करने वाले गिरोह…
Read More

चोरी छुपे चल रहे जुआ का पर्दा फाश देते हैं 6 गुना डबल पैसे का लालच

पालोजोरी प्रखंड क्षेत्र के अंतर्गत खागा थाना के बगदाहा पंचायत के बगदाहा हटिया में चोरी छुपे चल रहे…