Live11 Media

हम हैं आम जनता की आवाज़

जिलेवार समाचार

राजनीति विकास

हेमंत सरकार के दो वर्ष पुरे होने पर घोषणा, 26 जनवरी से दुपहिया वाहन को पेट्रोल में छूट

राँची : मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन ने सरकार के दो साल पूरे होने के मौके पर आयोजितक समोरोह में कहा कि 26 जनवरी से राज्य में पेट्रोल पर 25 रुपये की राहत दी जायेगी। लेकिन यह छूट सिर्फ दो पहिया वाहनों को दी जायेगी। यह छूट उन्हें DBT के माध्यम से उनके खाते में जायेगी। कोई एक व्यक्ति एक माह में 10 लीटर तक तेल ले सकेगा।नयह छूट उन लोगों को दी जायेगी जो दोपहिया वाहन से अपनी फसल लाते ले जाते हैं। जिनके पास राशन कार्ड है उन्हें डीबीटी के माध्यम से यह लाभ दिया जायेगा।

कार्यक्रम को संबोधित करते हुए मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन ने कहा कि सरकार में 2 साल पूरे कर लिए। इन 2 सालों में सभी लोगों ने कई चीजों को करीब से देखा। इस दौरान कोरोना की वजह से वैश्विक संकट का सामना किया जा रहा है।

सीएम हेमंत ने कहा कि कोरोना की वजह से डेढ़ साल तक हाथ पर हाथ धरे बैठने का काम किया। पिछले छह महीने से गांव से लेकर शहर तक पहुचने का प्रयास किया। जहां के लोग उम्मीद नहीं करते थे वहां आज हमारे पदाधिकारी, मंत्री, विधायक सांसद पहुंच रहे हैं। आज इस मंच से कई लोगों को सांकेतिक रूप से परिसंपत्तियां बांटी। 16 हजार करोड़ रुपये की योजनओं का शिलान्यास किया। आनेवाले 20-30 साल की योजना बना रहे हैं। राज्य को कुदरत ने खनिज संपदा दी है साथ ही कुदरत ने प्रकृति का भी अकूत भंडार दिया है. खिलाड़ी भी दिए हैं।

पारा शिक्षकों की मांगें मानी जायेगी. हर समस्या का नियम संगत समाधान निकाला जाएगा। जितने भी अनुबंधकर्मी है सबकी समस्याओं का समाधान होगा। किसी भी समस्या का हल धरना-प्रदर्शन से नहीं वार्ता से निकलेगा। सरकार हर स्तर पर हर वर्ग से वार्ता करने के लिए तौयार है. धरना-प्रदर्शन से राज्य का विकास बाधित हो रहा है। इससे परहेज करना चाहिए। उन्होंने जनता से आह्वान किया कि आप सरकार का सहयोग करें, सरकार आपकी मदद के लिए तैयार है।

Deepak Kumar

About Author

Live11 Media a news channel And his helping every one

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *

Lorem ipsum dolo consectetur the adipiscing Lobortis mattis neque adipiscing nisl.

LIVE11MEDIA@2026. All Rights Reserved.

hi_INHindi