गणतंत्र दिवस के मौके पर होने वाले झंडोत्तोलन की सभी तैयारियां पूरी कर ली गई है. प्रखंड प्रशासन ने विभिन्न सरकारी विभागों के कार्यालयों सहित सार्वजनिक स्थलों में झंडोत्तोलन के लिए समय निर्धारित कर दिया है.

सुबह दस बजें से संत विनोबा भावे खेल मैदान टाटी कुड़ू में प्रखंड स्तरीय खेलकूद तथा संस्कृतिक कार्यक्रमों को शुभारंभ किया जायेगा.तीन दिवसीय खेलकूद प्रतियोगिता के दुसरे दिन कई खेलकूद प्रतियोगिता का आयोजन किया गया. सभी सफल प्रतिभागियों को गणतंत्र दिवस के मौके पर आयोजित कार्यक्रम में प्रखंड प्रशासन के द्धारा सम्मानित किया जाएगा. बीडीओ प्रवेश कुमार साव ने बताया कि प्रखंड में झंडोत्तोलन का शुभारंभ सुबह 8.30 से किया जायेगा. प्रखंड सह अंचल कार्यालय परिसर में सुबह 8.30 बजे,प्रथम वर्गीय पशु पालन कार्यालय में सुबह 8.45 बजे, प्रखंड संसाधन केंद्र में सुबह 9.00 बजे, अविराम कालेज आफ एजुकेशन टिको कुड़ू में सुबह 8.45 बजे, सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र कुड़ू में 9.15 बजे, कुड़ू थाना परिसर में सुबह 9.30 बजे, कस्तूरबा गांधी बालिका आवासीय विद्यालय कुड़ू में 9.45 बजे, संत विनोबा भावे खेल मैदान टाटी कुड़ू में सुबह 10.00 बजे, राजकीय बुनियादी विद्यालय कुड़ू में 8.30 बजें सहित अन्य स्थानों पर झंडोत्तोलन का समय निर्धारित किया गया है. संत विनोबा भावे खेल मैदान टाटी कुड़ू में झंडोत्तोलन के बाद प्रखंड स्तरीय खेलकूद प्रतियोगिता का फाइनल सह समापन समारोह का शुभारंभ किया गया. विभिन्न खेलकूद प्रतियोगिता के सफल प्रतिभागियों को सम्मानित किया जाएगा इसके अलावा विभिन्न विधालय के छात्र – छात्राओं के द्धारा संस्कृतिक कार्यक्रम पेश किया जायेगा. कार्यक्रम के बीच बीडीओ प्रवेश कुमार साव प्रखंड प्रशासन के द्धारा किये गए विकास कार्यों की रूपरेखा पेश करेंगे

0 Shares:
Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You May Also Like