पूर्वी पंचायत मूरी में हुई आपकी सरकार आपके द्वार योजना की शुरुवात।

सिल्ली : 12 अक्टूबर (अरविंद विश्वकर्मा) : राज्य सरकार के 3 वर्ष पूरे होने के उपलक्ष्य पर आप की योजना, आपकी सरकार, आपके द्वार कार्यक्रम, की शुरुआत करते हुए सिल्ली प्रखंड क्षेत्र के मुरी पूर्वी पंचायत भवन में एक शिविर लगाया गया।

कार्यक्रम का विधिवत उद्घाटन झारखंड सरकार के पूर्व उपमुख्यमंत्री सह सिल्ली विधायक सुदेश कुमार महतो, प्रखंड पदाधिकारी पवन आशीष लकडा, प्रमुख जितेंद्र बराईक, जिला उपाध्यक्ष वीना चौधरी तथा मुखिया कन्हैया लोहार ने संयुक्त रूप से किया।


इस शिविर में आवास, पेंशन, कृषि, पशुपालन ,स्वास्थ्य ,शिक्षा, मनरेगा, पेयजल एवं स्वच्छता, बिजली, बाल विकास परियोजना ,खाद्य आपूर्ति, मुख्यमंत्री लघु एवं कुटीर उद्योग संबंधित विभागों का स्टॉल लगाया गया
प्रखंड पदाधिकारी ने लाभुकों को विभिन्न सरकारी योजनाओं की जानकारी देते हुए योजनाओं का लाभ लेने की अपील की । इस शिविर में लाभुकों से संबंधित मामलों का आवेदन भी लिया गया । इस कार्यक्रम में मनरेगा की तरफ से कई लाभुकों के बीच जॉब कार्ड भी वितरण किया गया।

इस कार्यक्रम के मुख्य अतिथि सुदेश कुमार महतो ने कई लाभुकों की समस्याओं को भी सुना तथा सभा को संबोधित करते हुए कहां की सरकार की जो भी योजनाएं आ रही है, वह सही लोगों तक पहुंचाया जाए जो लोग सही में उस लाभ का हकदार है उसे ही यह लाभ मिलना चाहिए।


उन्होंने संबंधित विभाग के कर्मियों फटकार लगाते हुए कहा कि जो भी आवेदन आपके पास आता है उसे पूरा करने की कोशिश करें जिससे कोई भी लाभुक योजना से वंचित ना हो । उन्होंने बिरधा पेंशन एवं राशन पर विशेष रूप से ध्यान देने की जरूरत है जिससे कि कोई भी गरीब वंचित ना रहे।

इस मौके पर प्रखंड प्रमुख जितेंद्र ब्राईक, जिला उपाध्यक् वीणा चौधरी, मुखिया पंचायत समिति उप मुखिया वार्ड सदस्य सुशील महतो, लक्ष्मण महतो आदि उपस्थित थे

0 Shares:
Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You May Also Like
Read More

परीक्षार्थियों की सुविधा हेतु मिलेंगी अतिरिक्त कोच की सुविधा।

रांची:यात्रियों के अतिरिक्त भीड़ एवं राँची में होने वाले रेलवे भर्ती बोर्ड परीक्षा को ध्यान में रखते हुए…
Read More

लोहरदगा में मिले प्राचीन हथियार और औजार की जांच के लिए भेजा गया पुरातात्विक विभाग

लोहरदगा : झारखंड के लोहरदगा जिले में घर बनाने के लिए नींव खोदने पर तीर धनुष,भाला, कुदाल, फरसा,…
Read More

जगन्नाथपुर थाना क्षेत्र में एक व्यक्ति ने की आत्महत्या, जांच में जुटी पुलिस

रांची : जगन्नाथपुर थाना क्षेत्र के एकता नगर में एक व्यक्ति ने निर्माणाधीन मकान में फांसी लगाकर आत्महत्या…