अहीर रेजिमेंट की मांग को लेकर संयुक्त अहीर रेजिमेंट मोर्चा द्वारा निकाला गया मशाल जुलूस.

रांची: झारखण्ड की राजधानी रांची में गुरुवार को जयपाल सिंह स्टेडियम से लेकर अल्बर्ट एक्का चौक तक संयुक्त अहीर रेजिमेंट मोर्चा के बैनर तले निकाला गया. झारखंड प्रदेश के अध्यक्ष निशांत यादव ने कहा की अहीर रेजिमेंट की मांग कोई नई मांग नही है भारतीय सेना में अहीरों का योगदान महत्वपूर्ण रहा है, जिसमे 1857 की क्रांति में राव तुलाराम जी का योगदान भारत चीन सीमा रेजांगला में 1962 की लड़ाई में 120 अहीर सैनिक ने जिस पराक्रम का परिचय देते हुए 1300 चीनी को मार भगाया इस युद्ध में 120 में से शहीद होने वाले 114 अहीर सैनिक थे. जिन्होंने लद्दाख को चीन के कब्जे में जाने से बचाया ऐसे हीं भारत पाकिस्तान का युद्ध हो या भारत चीन का युद्ध सभी में यादव वीरों ने अपनी शौर्य का परिचय दिया है. उन्होंने या भी बताया की आज 23 सितंबर को 1857 के पहले शहीद राव तुलाराम जी की शहीदी दिवश भी है. आज पूरे भारत में अहीर रेजिमेंट की मांग को लेकर धरना प्रदर्शन और जुलूस निकाला जा रहा है.

अहीर रेजिमेंट की मांग को लेकर राजस्थान के खेड़की दौला में समाज के लोग 7 महीने से अनसन पर बैठे है. इस बार अगर हमारी मांग नही मानी गयी तो आगे पूरे देश में और भी उग्र प्रदर्शन किया जायेगा. कार्यक्रम को सफल बनाने में मुख्य रूप से मोर्चा के प्रधान महासचिव निशांत यादव सोनू, महासचिव वीरेंद्र गोप, उपाध्यक्ष गौतम यादव, सचिव सुरेंद्र यादव, रवि यादव, संतोष यादव, देवानंद गोप.

0 Shares:
Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You May Also Like
Read More

13 फरवरी से दो दिवसीय यात्रा पर चतरा जाएंगे सीएम हेमंत सोरेन।

चतरा: जवाहरलाल नेहरू स्टेडियम, चतरा में आयोजित सीएम के जोहार यात्रा कार्यक्रम की तैयारियों का श्रम मंत्री सत्यानंद…
Read More

शारदा मोटर्स इंडस्ट्रीज मे सिल्ली पॉलिटेक्निक के 22 छात्रों का हुआ चयन

सिल्ली: पॉलिटेक्निक कॉलेज परिसर में बुधवार को कैंपस प्लेसमेंट ड्राइव का आयोजन किया गया। जिसमें सिल्ली पॉलीटेक्निक के…
Read More

अहमदाबाद : फ्लैट में आग लगने से जिंदा जली लड़की, 25 मिनट तक बचाने की लगाती रही गुहार….

अहमदाबाद के शाहीबाग क्षेत्र में शनिवार को 11 मंजिला बिल्डिंग की 7वीं फ्लोर के एक फ्लैट में आग…