Live11 Media

हम हैं आम जनता की आवाज़

जिलेवार समाचार

स्वास्थ

गिरिडीह : गिरिडीह के धनवार प्रखंड के दशरीडीह गांव में एक दिल दहलाने वाला मामला सामने आया है, जहां संपत्ति विवाद के कारण एक महिला पर अपने देवर के मासूम बेटे के मुंह में ब्लेड डालने का आरोप लगा है।

घटना शुक्रवार की है, जब राहुल कुमार सोनी के बेटे शिवांश के मुंह में ब्लेड का टुकड़ा डाल दिया गया। ब्लेड निगलने के बाद बच्चे की तबीयत अचानक बिगड़ने लगी और उसे लगातार उल्टियां होने लगीं। घबराए परिवार वालों ने तुरंत बच्चे को नजदीकी अस्पताल में भर्ती कराया, लेकिन हालत में सुधार न होने के कारण उसे पहले तिलैया और फिर रांची रेफर कर दिया गया।

डाक्टरों के प्रयास के बाद अब बच्चा स्वस्थ है और उसे घर भेज दिया गया है। पीड़ित परिवार ने पुलिस को दिए आवेदन में बताया कि घटना से पहले संपत्ति के बंटवारे को लेकर विवाद चल रहा था। इसी दौरान रेशमी देवी ने कथित रूप से बच्चे को जान से मारने की धमकी दी थी। फिलहाल आरोपी रेशमी देवी और उसके पति भीखो सोनार फरार हैं। पुलिस मामले की जांच में जुटी है और आरोपियों की तलाश कर रही है

Deepak Kumar

About Author

Live11 Media a news channel And his helping every one

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *

Lorem ipsum dolo consectetur the adipiscing Lobortis mattis neque adipiscing nisl.

LIVE11MEDIA@2026. All Rights Reserved.

hi_INHindi