Live11 Media

हम हैं आम जनता की आवाज़

जिलेवार समाचार

अन्य खबर ताजा खबरे

डॉ० उमेश कुमार बने अभाविप इकाई के महानगर अध्यक्ष एवम रोहित शेखर बने महानगर मंत्री

रांची:अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद् राँची महानगर द्वारा अभाविप के 74वे स्थापना दिवस पर राँची विश्वविद्यालय अंतर्गत लिगल स्टडी में वर्तमान परिदृश्य में युवाओ की भूमिका विषय पर विचार संगोष्ठी सह महानगर इकाई पुनर्गठन किया गया। कार्यक्रम दो सत्रों में चला। पहला सत्र में वर्तमान परिदृश्य में युवाओ की भूमिका पर चर्चा एवम दूसरी सत्र में महानगर इकाई पुनर्गठन किया गया।

● पुरानी इकाई को भंग करते हुए चुनाव अधिकारी प्रो०दीपनायन जैसवाल ने नई महानगर कार्यकरणी की घोषणा की जिसमे घोषणा इस प्रकार है।

●महानगर अध्यक्ष डॉ उमेश कुमार, उपाध्यक्ष ब्रजेश कुमार, डी सी मिश्रा, डॉ राजकुमार सिंह,डॉ सोनी कुमार तिवारी, डॉ एस एन उरांव , डॉ नरेंद्र कुमार पांडेय, महानगर मंत्री:- रोहित शेखर, महानगर सह मंत्री:- आनंद कुमार,रितेश सिंह,अमर सिंह,खुशबू हेमरोम, रिमझिम कुमारी, महानगर कार्यालय मंत्री:- शशि कांत, महानगर सह मंत्री :- विद्यानन्द रॉय, ममहंगर कोष प्रमुख:- मनीष सिंह, महानगर SFD:- प्रशांत कुमार,सह SFD:- शशांक शर्मा महानगर SFS:- आरव सिंह,सह SFS:-साक्षी कुमारी, महानगर TSVP:- साहिल सिन्हा, सह tsvp:- तेजस्वी प्रताप, विनय शर्मा,एग्रिवेजन प्रमुख:-सौरभ कुमार, सह प्रमुख:- बजरंग कुमार, महानगर राष्ट्रीय कला मंच प्रमुख:- ओसीन वर्मा, सोशल मीडिया संयोजक:-रिपुंजय धर दुबे,सह संयोजक:-प्रलटा मेहता,शोध प्रमुख:-भावना सिंह,खेल प्रमुख:- सुमित कुमार , जनजातीय कार्य प्रमुख:- पवन नाग, सह कार्य प्रमुख:- निशा तिर्की,थिंक इंडिया प्रमुख:- हर्ष राम, सह प्रमुख:-कर्ण कु० मंडल मेडिविजन:- सुसमिता कुमार, 10+2 कार्य प्रमुख:- नंदराज तिवारी, एवम कार्यकरणी सदस्य:-अभिषेक गोस्वामी,रितीक जयसवाल,नितीश चौबे,शिवम तिवारी,अभिषेक रंजन,अभिजीत,ऋषभ,निखिल,चंदन,अमन सिन्हा को बनाया गया।

● जे०पी आंदोलन में अपनी अहम भूमिका निभाने वाले श्री डॉ सरमानी सिंह जी कहा की आपातकाल अचानक नहीं आया। इसकी आशंका बहुत पहले से व्यक्त की जा रही थी। 25 जून 1975 की रात में राष्ट्रपति फखरूद्दीन अली अहमद ने दबाव में आकर अनिच्छापूर्वक आपातकाल की घोषणा पर हस्ताक्षर कर दिया। जिसकी एक औपचारिकता के बाद अगले दिन सुबह घोषणा की गई। औपचारिकता यह थी कि मंत्रिमंडल से उसे पारित कराया जाना था। जिसके लिए दिल्ली में उपस्थित मंत्रियों को जगा कर सुबह छह बजे बुलाया गया और उन्हें इसकी सूचना दी गई। सिर्फ स्वर्ण सिंह ने सवाल उठाया कि आपातकाल घोषित करने की जरूरत क्या है? इसे प्रधानमंत्री इंदिरा गांधी ने अनसुना कर दिया। मंत्रिमंडल की स्वीकृति के पश्चात् वे रेडियो पर आईं और आपातकाल लगाये जाने की देशवासियों को स्तब्धकारी सूचना दी। उसी से लोकतंत्र की वापसी के लिए जो संघर्ष छिड़ा उसमें अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद् की निर्णायक भूमिका रही।

●वही वक्ता के अगले कर्म में राँची के लोकप्रिय माननीय विधायक श्री सी०पी सिंह ने विद्यार्थी परिषद् में विताएँ एप्ने विचार को बताते हुए कहा की यह हमारे लिए सौभाग्य की बात है कि भारत की स्वतंत्रता के अमृत वर्ष पूर्ण होने के साथ ही, अभाविप अपने 75वें वर्ष में प्रवेश कर रही है। अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद ने पिछले 74 वर्षों में एक सतत छात्र आंदोलन के नाते, देश में युवाओं एव छात्रों के मध्य, राष्ट्र भक्ति चेतना का एक सकारात्मक दृष्टिकोण विकसित करने की ओर सफलतापूर्वक कार्य किया है जिसका प्रभाव वर्तमान में समाज में देखा जा सकता है। विद्यार्थी परिषद सतत रूप से एक • सार्थक एवं आनंदमयी छात्र जीवन बनाने के लिए प्रयासरत है।

● वही वक्ता के अगले कर्म में झारखंड प्रान्त संगठन मंत्री राजीव रंजन जी ने कहा कि विद्यार्थी परिषद् में विताएँ अपने विचार को बताते हुए कहा कि अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद के 74 वें स्थापना को आज 9 जुलाई को उत्साहपूर्वक मनाने के लिए कार्यकर्ताओं द्वारा पूरे देश में विभिन्न रचनात्मक कार्यक्रमों की तैयारियां की गयी होगी। क्योकि विद्यार्थी परिषद् के कार्यकर्ताओ के लिए ये मात्र स्थापना दिवस नही ये युवाओ के लिए राष्ट्रीय विद्यार्थी/ छात्र दिवस है, सभी परिसरों में उल्लास के साथ मनाने के लिए छात्र समुदाय उत्साहित है। इस वर्ष एक स्वर्णिम संयोग के तहत, जब भारत अपनी स्वतंत्रता के 75 वर्ष पूर्ण कर रहा है, उसी क्रम में अभाविप भी अपने स्थापना के 75वें वर्ष में प्रवेश कर रही है।

Deepak Kumar

About Author

Live11 Media a news channel And his helping every one

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *

Lorem ipsum dolo consectetur the adipiscing Lobortis mattis neque adipiscing nisl.

LIVE11MEDIA@2026. All Rights Reserved.

hi_INHindi