25वां सावन महोत्सव सह हस्त कला प्रदर्शनी 18 जुलाई से।

रांची:अग्रवाल सभा महिला समिति द्वारा 1998 से उधमी महिलाओं उत्पादों के प्रचार-प्रसार एवं बिक्री के लिए एक प्रभावशाली मंच के रूप में सावन महोत्सव सह हस्त कला प्रदर्शनी का आयोजन हर वर्ष किया जा रहा है। कोरोना के कारण 2 वर्षों से यह आयोजन नहीं हो सका था।

इस वर्ष 25वां सावन महोत्सव का आयोजन दिनांक 18 से 20 जुलाई 2022 तक महाराजा अग्रसेन भवन, अग्रसेन पथ, रांची में भव्य रूप से आयोजित किया जाएगा। महिला समिति द्वारा प्रत्येक शुक्रवार को स्टॉल की बुकिंग की जा रही है।

सभा अध्यक्ष रतन कुमार मोर ने संवाददाता सम्मेलन में आए हुए प्रेस के प्रतिनिधियों का स्वागत करते हुए कहा की आयोजन का मुख्य उद्देश्य एक मंच पर पारिवारिक वातावरण में समाज की उद्यमी महिलाओं के कार्य एवं उत्पादों का प्रचार प्रसार कर , उन्हें स्वरोजगार के लिए स्वावलंबी बनाना है।

सभा के मंत्री मंजीत जाजोदिया बताया कि संपूर्ण कार्यक्रम कोरोना गाइडलाइन के अनुरूप आयोजित किया जाएगा। मेला का समय प्रातः 10:00 बजे से शाम 7:00 बजे तक रहेगा। प्रवेश शुल्क ₹5 रखा गया है। प्रवेश एवम निकास द्वार पर मास्क सैनिटाइजर की व्यवस्था की जाएगी। सभा द्वारा सबसे बेस्ट स्टॉल को पुरस्कृत किया जाएगा।

अग्रवाल सभा महिला समिति की संयोजिका श्रीमती रूपा अग्रवाल एवं सावन महोत्सव की संयोजिका अलका सरावगी ने संयुक्त रुप से बताया कि भवन के तीनों तलौ में लगभग 130 स्टाल लगने की संभावना है। इस मेले में कई राज्यों एवं प्रदेशों की विशेषताओं के सामग्रियों का प्रदर्शन होगा। जैसे हस्तनिर्मित राखियां, जयपुरी आभूषण, मधुबनी पेंटिंग, एप्लिक वर्क के सामान, गुजराती राजस्थानी आइटम इत्यादि। मेला के दूसरे दिन महिलाओं द्वारा सावन सिंघारा का आयोजन किया जाएगा जिसमें महिलाएं नृत्य संगीत प्रस्तुत करेगी।
इसके अलावा मेले में लजीज व्यंजन की भी व्यवस्था की गई है। लोगों को इस मेले का इंतजार बेसब्री से रहता है।

अग्रवाल सभा के पदाधिकारी एवं महिला समिति की पूरी टीम आयोजन को सफल बनाने में सहयोग कर रही है। समाज के सभी वर्ग के लोगों से आग्रह है कि वह मेले में आकर महिलाओं के प्रयास को सफल बनाने में अपना योगदान दें।

0 Shares:
Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You May Also Like
Read More

विकास के लिए राज्य में सिंचाई, पेयजलपूर्ति, शिक्षा एवं आवास के क्षेत्र में व्यापक कार्य करने की शपथ ली नए राज्यपाल ने

रांची: झारखंड के नए राज्यपाल सी०पी० राधाकृष्णन को राज भवन के बिरसा मंडप में झारखण्ड उच्च न्यायालय के…
Read More

बिहार में बड़ा सियासी उलटफेरJDU-BJP गठबंधन टूटा, CM नीतीश कुमार ने लिया फैसला

बिहार:बिहार में आज जेडीयू और बीजेपी गठबंधन टूट गया है। जनता दल यूनाइटेड की बैठक में मुख्यमंत्री नीतीश…
Read More

राजकीय मध्य विद्यालय में पैरंट टीचर मीटिंग, बच्चों का रिजल्ट अच्छा आने के लिए किया गया प्रोत्साहित !!  

रांची- राजधानी रांटी के वार्ड 39 के पार्षद वेद प्रकाश सिंह द्वारा राजकीय मध्य विद्यालय ओल्ड एसटी एचईसी…
Read More

बुद्ध पूर्णिमा के अवसर पर पेंटिंग, नाट्य एवम निबंध से नमन किए गए भगवान बुद्ध।

सिल्ली: बुद्ध पूर्णिमा के अवसर पर शुक्रवार को बुद्धा पब्लिक स्कूल सिल्ली में बुद्ध पूर्णिमा के मौके पर…
Read More

पूजा सिंघल की जमानत पर अब सुप्रीम कोर्ट में 2 जनवरी को होगी सुनवाई!!

रांची- मनी लांड्रिंग की आरोपित निलंबित आइएएस अधिकारी पूजा सिंघल की जमानत पर सोमवार को सुप्रीम कोर्ट में…