रथ यात्रा मेला आयोजन को लेकर न्यास समिति के सदस्यों के साथ जिला प्रशासन की बैठक

विधि व्यवस्था एवं सुरक्षा को लेकर किया गया विचार विमर्श
रांची:जगन्नाथ रथ यात्रा मेला में ड्रोन कैमरा से निगरानी होगी। पुलिस अधीक्षक ग्रामीण श्री नौशाद आलम ने मंदिर न्यास समिति के साथ पुलिस प्रशासन के अधिकारियों की बैठक के दौरान यह बातें कहीं। समाहरणालय ब्लॉक ए स्थित कमरा संख्या 207 में आयोजित बैठक में अनुमंडल पदाधिकारी रांची सदर श्री दीपक दुबे, अपर जिला दंडाधिकारी रांची श्री रामवृक्ष महतो, संबंधित प्रखंड विकास पदाधिकारी, अंचल अधिकारी, डीएसपी, थाना प्रभारी एवं मंदिर न्यास समिति के सदस्य उपस्थित थे।

बैठक में मेले के आयोजन को लेकर विभिन्न बिंदुओं पर चर्चा की गई। बिजली, पानी, स्वास्थ्य सुविधा एवं मेले के दौरान आने वाले अन्य मुद्दों पर न्यास समिति के साथ अधिकारियों ने चर्चा की। बैठक में उपस्थित संबंधित विभाग के पदाधिकारियों कोबआवश्यक तैयारी पूरी करने का निर्देश दिया गया। पदाधिकारियों को निर्देशित किया गया कि मेले से पूर्व ससमय सारी तैयारियों सुनिश्चित कर ली जाएं।

पुलिस अधीक्षक ग्रामीण श्री नौशाद आलम ने बताया कि सुरक्षा व्यवस्था को लेकर पुख्ता इंतजाम किए जा रहे हैं। आला अधिकारियों के निर्देश अनुसार सारी तैयारियां की जा रही है। उन्होंने बताया कि महिलाओं की सुरक्षा पर विशेष ध्यान दिया जाएगा एवं सिविल ड्रेस में पुलिस बल की तैनाती की जाएगी। उन्होंने बताया कि सीसीटीवी कैमरे के साथ-साथ ड्रोन कैमरे से भी मेला परिसर की निगरानी की जाएगी।

बैठक के दौरान मंदिर न्यास समिति के सदस्यों द्वारा सुरक्षा से संबंधित बातें रखी गई। जिस पर पुलिस अधीक्षक ग्रामीण ने आवश्यक व्यवस्था करने की बात कही।

0 Shares:
Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You May Also Like
Read More

ब्राउन शुगर बेचने के विवाद को लेकर दोनों पक्षों में हुआ विवाद, फायरिंग में एक की मौत

जमशेदपुर- जमशेदपुर के गोलमुरी थाना अंतर्गत नामदा बस्ती में अपराधी उदय चौधरी पर फायरिंग की गई थी. घटना…
Read More

अमित शाह पर आपत्तिजनक टिप्पणी मामले में कोर्ट में हाजिर नहीं हुए राहुल गांधी.

दिल्ली : तत्कालीन राष्ट्रीय अध्यक्ष अमित शाह पर कांग्रेस के पूर्व राष्ट्रीय अध्यक्ष और सांसद राहुल गांधी की…
Read More

पीएम मोदी की मां हीरा बा का 100 साल की उम्र में निधन, अहमदाबाद पहुंचे पीएम मोदी

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की मां हीरा बा मोदी का शुक्रवार को निधन हो गया. वे 100 साल की…
Read More

परीक्षार्थियों की सुविधा हेतु मिलेंगी अतिरिक्त कोच की सुविधा।

रांची:यात्रियों के अतिरिक्त भीड़ एवं राँची में होने वाले रेलवे भर्ती बोर्ड परीक्षा को ध्यान में रखते हुए…
Read More

हजारीबाग में हुए सड़क हादसे में गिरिडीह के बगोदर के दो बाइक सवार की मौत‌, पहुंचे बगोदर विधायक भी !!

गिरिडीह- हजारीबाग के विष्णुगढ़ थाना के अरजरी और नरकरी के बीच हुए एक बड़े मालवाहक ट्रक के चपेट…
Read More

सिख धर्मगुरु गुरु नानक देव जी के 553 वें जन्मोत्सव पर मत्था टेक पीएम मोदी ने किया नमन l

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने सोमवार 7 नवंबर 2022 को सिखों के पहले गुरु गुरु नानक देव की 553वीं…