Live11 Media

हम हैं आम जनता की आवाज़

जिलेवार समाचार

ताजा खबरे

लोहरदगा के हिरही में रामनवमी मेले में हिंसा और आगजनी 10 मोटरसाइकिल और एक पिक अप जलाया गया, चार लोग जख्मी- डीसी एसपी सहित आला प्रशासनिक अधिकारी मौके पर बड़ी संख्या में पुलिस बल के साथ मौजूद

रामनवमी के मौके पर लोहरदगा के हिरही-हेंदलासो-कुजरा गांव की सीमा पर लगने वाले मेले में हिंसा और आगजनी के बाद माहौल तनावपूर्ण हो गया है। जानकारी के अनुसार रामनवमी शोभा यात्रा में शामिल लोगों पर एक खास समुदाय के लोगों द्वारा पथराव कर दिया गया फिर मेले में पहुंचकर करीब 10 मोटरसाइकिल और एक पिकअप वैन में आग लगा दिया।शोभायात्रा में शामिल लोगों ने भी जवाब में पत्थरबाजी की। तीन घटनाओं में चार लोगों के घायल होने की खबर है। इनमें से मनोहर साहू और भोला सिंह की स्थिति गंभीर बताई जा रही है। घायलों को अस्पताल पहुंचा दिया गया है।मौके पर भारी संख्या में पुलिस बल तैनात है। लोहरदगा डीसी, एसपी, अभियान डीएसपी, सदर थाना प्रभारी पुलिस बल के साथ मौके पर कैंप कर रहे हैं। दोनों पक्षों के साथ बातचीत कर सुलह कराने का प्रयास किया जा रहा है। स्थिति तनावपूर्ण बनी हुई है। शोभा यात्रा पर हमला करने वालों की गिरफ्तारी की मांग की जा रही है।

Deepak Kumar

About Author

Live11 Media a news channel And his helping every one

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *

Lorem ipsum dolo consectetur the adipiscing Lobortis mattis neque adipiscing nisl.

LIVE11MEDIA@2026. All Rights Reserved.

hi_INHindi