
गुरुवार को भाजपा की राष्ट्रीय सचिव सह रांची की मेयर डा. आशा लकड़ा ने केंद्रीय राज्य मंत्री (इस्पात एवं ग्रामीण विकास) फग्गन सिंह कुलस्ते से नई दिल्ली स्थित उनके कार्यालय में मुलाकात की। इस दौरान उन्होंने केंद्रीय राज्य मंत्री को झारखंड के ग्रामीण विकास से संबंधित योजनाओं की जानकारी दी। इस क्रम में उन्होंने राज्य के कई दुरूह क्षेत्रों में सड़क का निर्माण कर उसे मुख्य मार्ग से जोड़ने की मांग की, ताकि ग्रामीण क्षेत्र में रहने वालों को रोजी-रोटी के लिए शहर से जोड़ा जा सके।