रांची: झारखंड में मानव तस्कर सक्रिय हैं और नाबालिग लड़की को अपना निशाना बना रहे हैं। कल दो मानव तस्कर गुमला जिले के दो नाबालिग लड़की को दिल्ली में बेचने की फिराक में थे लेकिन रांची पुलिस ने उसे पुनदाग क्षेत्र से गिरफ्तार कर लिया है। गिरफ्तार मानव तस्कर का नाम लाल बड़ाईक और शशि चंद्रनाथ है। गुमला जिले के पुलिस ने रांची पुलिस से संपर्क साधा और बताया कि दो मानव तस्कर दो नाबालिग लड़की को लेकर रांची पहुंचे हुए हैं। रांची से दिल्ली जाने की फिराक में है। इसी दौरान रांची पुलिस ने छापेमारी कर दोनों नाबालिग लड़की को बरामद कर लिया और मानव तस्कर को गिरफ्तार कर लिया है। आज गुमला जिले के पुलिस दोनों मानव तस्कर को गुमला ले गई है और उससे पूछताछ कर रही है। नाबालिग लड़की को सकुशल बरामद कर लिया है। पुनदाग थाने की पुलिस ने बताया कि प्रारंभिक पूछताछ करने के बाद कई अहम जानकारी सामने आई है जिसके आधार पर हम लोग कार्यवाई कर रहे हैं। वहीं गिरफ्तार दोनों मानव तस्कर से पूछताछ गुमला में जारी है।