ठग खुद को मुख्यमंत्री सुरक्षा में तैनात अधिकारी बताकर किया ठगी, एफआईआर दर्ज

रांची: राजधानी रांची में ठग इस प्रकार सक्रिय है कि मुख्यमंत्री का नाम भेजते भी नहीं हिचक रहे हैं। ऐसा ही ताजा मामला राजधानी रांची से सामने आया है। रांची में सीएम सुरक्षा में तैनात खुद को अधिकारी बता एक मोबाइल दुकान से 27 हजार रुपए का मोबाइल ठगी करने का मामला 27 फरवरी को कोतवाली थाना में दर्ज हुई है। सुशील कुमार लोहिया ने ठगी की प्राथमिकी अज्ञात के विरुद्ध दर्ज कराई है। दर्ज प्राथमिकी में बताया है कि कचहरी रोड में उनकी एक मोबाइल की दुकान है जिसका नाम तिरुपति बालाजी डॉट कॉम है। 10 फरवरी को शाम चार बजे उनकी दुकान में एक आदमी आया। वह व्यक्ति सीएम सुरक्षा में तैनात पुलिस अधिकारियों की तरह पैैंट-शर्ट पहन रखा था। दुकान में घुसते ही उसने कहा कि उसे जल्दी बाजी है। फिर खुद को सीएम के साथ जाना है बोल 27000 रुपए मूल्य का मोबाइल लिया और दूसरे का मोबाइल नंबर लिखा यह बोल भाग गया कि वह एकाउंट में उनके भेज दिया है। लेकिन सुशील कुमार लोहिया के खाते में ना तो कोई पैसे आए ना ही कोई मैसेज। किसी और का नंबर लिखवा फर्जीवाड़ा कर हुआ फरारसुशील कुमार लोहिया को जब पैसे नहीं मिले तो उन्होंने उक्त नंबर फोन किया जिसे वह लिखवा कर गया था। उस नंबर पर बात करने पर उन्हें जानकारी मिली की वह किसी और का नंबर लिखवा कर, फर्जीवाड़ा कर निकल गया है। फिर सुशील कुमार लोहिया सीएम आवास गए यह पता लगाने की उक्त नाम का कोई व्यक्ति सीएम सुरक्षा में है क्या। उन्हें जानकारी मिली की इस नाम का कोई व्यक्ति सीएम सुरक्षा में नहीं है। तब वे समझ गए कि किसी ने सीएम सुरक्षा में तैनात अधिकारी बन उनके साथ ठगी की है।j

0 Shares:
Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You May Also Like