Live11 Media

हम हैं आम जनता की आवाज़

अपराध

कर्रा में अज्ञात अपराधियों ने घर में घुसकर मारी गोली, मौत

खूंटी : जिले में कर्रा थाना क्षेत्र स्थित हेसला गांव में अज्ञात अपराधियों ने एक घर में घुसकर एक व्यक्ति की हत्या कर दी। यह घटना कल देर रात की बताई जा रही है। अज्ञात अपराधियों ने करीब 10:00 बजे के आसपास घर में घुसकर गोली मारकर फरार हो गया। मृतक का नाम निरंजन बांडो है और उसकी उम्र 25 वर्ष बताई जा रही है। मृतक निरंजन बांडो अपने ससुराल में रहता था और खेतीबारी कर अपना जीवन यापन गुजारा कर रहा था। अपराधियों ने निरंजन बांडो की हत्या कर घर की कुंडी लगाकर फरार हो गया।

घटना की जानकारी मिलते ही कर्रा थाने की पुलिस घटनास्थल पर पहुंचकर मामले की जांच कर रही है और आसपास के लोगों से यह पता लगाने की प्रयास कर रही है कि आखिर हत्या की घटना को किसने अंजाम दिया है। कर्रा थाने की पुलिस ने बताया कि मृतक निरंजन बांडो का इतिहास अपराधिक रहा है और वह कई मामलों में जेल भी जा चुका है। पुलिस फिलहाल मामले की जांच कर रही है और जल्द ही अपराधियों की गिरफ्तार करने में जुटी हुई है।

Deepak Kumar

About Author

Live11 Media a news channel And his helping every one

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *

Lorem ipsum dolo consectetur the adipiscing Lobortis mattis neque adipiscing nisl.

LIVE11MEDIA@2026. All Rights Reserved.

hi_INHindi