रिम्स की बढ़ाई गई सुरक्षा व्यवस्था, डॉक्टर और नर्स को सतर्क रहने की दी गई सलाह

रांची : आरजेडी सुप्रीमो लालू प्रसाद यादव को कल सीबीआई कोर्ट ने चारा घोटाले मामले में दोषी करार दिया था। लालू प्रसाद यादव की सेहत को नजर में रखते हुए उन्हें जेल में शिफ्ट नहीं करके रिम्स अस्पताल के पेइंग वार्ड में रखा गया है।

लालू यादव को रिम्स के पेइंग वार्ड में शिफ्ट करने के बाद अस्पताल की सुरक्षा व्यवस्था बढ़ा दिया गया है। सभी डॉक्टरों और नर्सों को सतर्क रहने का निर्देश दिया गया है। हर आने-जाने वाले शख्स पर कड़ी निगरानी रखी जा रही है। मेन एंट्रेंस गेट पर मेटल डिटेक्टर लगाया गया है।

लालू की सुरक्षा में तीन शिफ्ट में 36 जवान तैनात किए गए हैं। पेइंग वार्ड के सुरक्षा व्यवस्था का जायजा लेने सदर डीएसपी प्रभात रंजन भी पहुंचे।

सदर डीएसपी प्रभात रंजन ने कहा की लालू प्रसाद यादव को इलाज के लिए पेइंग वार्ड में रखा गया है। उनकी सुरक्षा और जेल मैन्युअल का सख्ती से पालन हो इसे लेकर पर्याप्त मात्रा में फोर्स तैनात है।

मैन्युअल का उल्लंघन नहीं हो इसे लेकर तैनात जवानों को ब्रीफिंग किया गया है। सदर डीएसपी ने कहा कि प्रशासन के वरीय पदाधिकारी भी यहां औचक निरीक्षण के लिए पहुंच सकते है।

0 Shares:
Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You May Also Like
Read More

झारखंड के सीएम हेमंत सोरेन से गुरुवार को ईडी कार्यालय में पूछताछ के दौरान कड़ी सुरक्षा व्यवस्था, अभी पूछताछ जारी

Ranchi: अवैध खनन के मामले में झारखंड के सीएम हेमंत सोरेन से गुरुवार को ईडी कार्यालय में पूछताछ…
Read More

सदर एसडीएम का पेशकार 30 हजार घूस लेते गिरफ्तार, पलामू एसीबी की टीम ने रंगे हाथ पकड़ा !!

पलामू – भ्रष्टाचार के खिलाफ मंगलवार को एक बार फिर पलामू एसीबी की टीम ने कार्रवाई की. इस…
Read More

अपराधियों ने फाइनेंस कर्मी को बनाया निशाना, गोली मारकर लूट लिए पैसे

रांची : चान्हो थाना क्षेत्र में अपराधियों ने फाइनेंस कर्मी को गोली मारकर रूपया लूट लिया। यह मामला…
Read More

सवालों के घेरे में घिरी रांची पुलिस, पॉश इलाके में अपराधी गोली मारकर हो जा रहे फरार, 5 संदिग्ध लोगों पर एफआईआर दर्ज !!

रांची- रांची पुलिस एक बार फिर सवालों के घेरे में घिर गई है। आज सुबह बेखौफ अपराधियों ने…