लोहरदगा में नक्सलियों के खिलाफ सर्च अभियान जारी, पिछले एक सप्ताह से चलाई जा रही सर्च अभियान

रांची : झारखंड के लोहरदगा जिले में नक्सलियों के खिलाफ सर्च अभियान का आज सातवां दिन है।लोहरदगा जिले के पेशरार थाना क्षेत्र की बुलबुल के जंगलों के साथ साथ घाघरी गोताक, मराईन और लातेहार जिले के सीमावर्ती क्षेत्र गोविंदपुर के जंगलों में पुरजोर तरीके से नक्सलियों के विरुद्ध सर्च अभियान चलाया जा रहा है। आज 7वे दिन भी पेशरार के बुलबुल जंगल के साथ साथ लातेहार जिले सीमावर्ती जंगलों के आस पास पुलिस का सर्च अभियान जारी है।

वहीं कल 15 फरवरी को सर्च अभियान के दौरान लातेहार जिले के सीमावर्ती गोविंदपुर के जंगल में एक बार नक्सली और पुलिस आमने सामने आई और दोनो ओर से कई राउंड गोलियां भी चली। वहीं पुलिस को भारी पड़ता देख नक्सली फिर से बुलबुल के जंगल की ओर आने की सूचना सामने आ रही है। पुलिस लगातार चारो ओर से जंगल को घेरे नक्सलियों पर नजर बनाए रखी है।

पुलिस ने नक्सलियों के कई ठिकाने और बंकर को ध्वस्त कर रही हैं। जहां जंगलों से रूक रूक कर बमबाजी की भी आवाज लगातार आ रही हैं, वही पिछले दिनों ही नक्सलियों के बंकर से पुलिस को भारी मात्रा वस्तुएं बरामद की है। जिनमे नक्सलियों के चावल, दाल और खाने की वस्तुएं बंकर से भारी मात्रा में बरामद की गई है। इस नक्सली अभियान में अबतक पुलिस और नक्सलियों के बीच तीन बार दोनो ओर से गोलीबारी हो चुकी है। वही दो बार आईडी ब्लास्ट में तीन जवान घायल भी हुए।

कब कब हुई सर्च अभियान के दौरान घटना

10 फरवरी को सर्च अभियान के दौरान मुढ़भेड़ हुई थी। दोनो ओर से लगभग 50 राउंड गोलियां चली थी।

11 फरवरी को सर्च अभियान के दौरान सुबह हुई जंगल में आईडी ब्लास्ट हुआ जिसमें कोबरा बटालियन के दो जवान दिलीप कुमार और नारायण दास घायल हो गए, जिसे एयरलफ्ट कर रांची ले जाया गया।

12 फरवरी को करीब 1 बजे बुलबुल के जंगल में फिर एक आईडी ब्लास्ट हुई जिसमे कोबरा बटालियन के तोमिन कुमार घायल हो गए उन्हें भी एयरलिफ्ट कर रांची ले जाया गया।

13 फरवरी को सर्च अभियान और तेज की गई जिसमे सुबह सुबह पुलिस और नक्सलियों में फिर एक बार गोलीबारी हुई। जिसमे दोनो ओर से करीब 20 राउंड गोलियां चली, वही इस मुढ़भेड़ में पुलिस ने नक्सलियों के हथियार, गोली सहित कई विस्फोटक सामान पुलिस को मिली।

14 फरवरी को पुलिस ने संयुक्त रूप से बुलबुल जंगल के साथ साथ अलग अलग जगहों घघरी, गोताक और लातेहार सीमावर्ती क्षेत्रों के मराईन जंगलों में सर्च अभियान चलाया। जिसमे नक्सलियों के बंकर मिले। जिसे ध्वस्त कर नक्सलियों के खाद्य सामग्री भारी मात्रा में बरामद की गई।

15 फरवरी को पुलिस ने फिर से लातेहार पुलिस के साथ मिल के सीमावर्ती क्षेत्र के जंगलों में सर्च अभियान चलाया। जिसमे सीमावर्ती क्षेत्र गोविंदपुर जंगल में नक्सलियों और पुलिस के बीच फिर एक बार मुधभेड़ हुई। जहां नक्सलियों को फिर से बुलबुल के जंगलो की ओर खदेड़ा गया।

16 फरवरी को पुलिस ने जंगलों की घेराबंदी कर फिर से सर्च अभियान शुरू कर दी है।

वहीं अभी भी जंगलों में सीआरपीएफ कोबरा बटालियन, झारखंड जगुआर, लोहरदगा पुलिस के साथ साथ गुमला पुलिस और लातेहार पुलिस बुलबुल के आस पास के जंगलों में सर्च अभियान चला रही हैं। वहीं पुलिस लगातार नक्सलियों पर भारी पड़ती नजर आ रही है। जिनमे नक्सलियों को जंगलों में खाने पीने की भी दिक्कत होने की संभावना जताई जा रही है।

यह क्षेत्र में प्रतिबंधित भाकपा माओवादी नक्सली संगठन के कई बड़े और इनामी नक्सलियों की घेराबंदी की गई है जिनमे, रीजनल कमांडर रविंद्र गंझू, जोनल कमांडर छोटू खेरवार, जोनल कमांडर बलराम उरांव और सब जोनल कमांडर रंथु भगत की पुलिस ने चारो ओर से घेराबंदी कर लगातार जंगलों में नक्सलियों के ठिकाने को ध्वस्त कर रही है।

0 Shares:
Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You May Also Like
Read More

जगन्नाथपुर थाना क्षेत्र में एक व्यक्ति ने की आत्महत्या, जांच में जुटी पुलिस

रांची : जगन्नाथपुर थाना क्षेत्र के एकता नगर में एक व्यक्ति ने निर्माणाधीन मकान में फांसी लगाकर आत्महत्या…
Read More

नकाबपोश अपराधियों ने सेना से रिटायर्ड जवान के घर को बनाया निशाना, नगद समेत जेवरात लेकर फरार

लोहरदगा : जिले के सेन्हा थाना क्षेत्र में अपराधियों ने हथियार के बल पर कल देर रात को…
Read More

छः महीने से राजधानी रांची के अनगड़ा में चल रहा था नशे का ‘कारखाना’, नेटवर्क खंगालने में जुटी खूंटी पुलिस।

खुलासा : राजधानी रांची के अनगड़ा थाना क्षेत्र स्थित हेसल में अफीम से ब्राउन सुगर बनाए जाने का…
Read More

शराब जाँच अभियान में पुलिस को बड़ी सफलता, मिले हथियार, 2 लाख नगद

जहानाबाद : पुलिस अधीक्षक के निर्देशानुसार चलाए जा रहे शराबबंदी के खिलाफ अभियान में जांच के दौरान जहानाबाद…