हिजाब को लेकर डोरंडा कॉलेज में छात्रों का जुटान, पुलिस ने समझा-बुझाकर मामले को कराया शांत

रांची : कर्नाटक के कालेज में हिजाब पहनने वाली छात्राओं के प्रवेश न लेने के मामले की गूंज रांची में भी उठने लगी है। इसे लेकर आज डोरंडा कॉलेज और दूसरे कॉलेज के छात्र-छात्राओं ने बिना कॉलेज के अनुमति के ही परिसर में नारेबाजी की।

इस घटना की तुरंत सूचना डोरंडा थाने की पुलिस को दी गई। सूचना मिलने के बाद पुलिस दल बल के साथ कॉलेज पहुंचकर नारेबाजी कर रहे छात्र-छात्राओं को समझा-बुझाकर शांत कराया। कॉलेज के स्टाफ ने पुलिस को बताया कि छात्र छात्राओं को कैंपस में मार्च निकालने की अनुमति भी नहीं दी गई है। इसके बाद छात्र-छात्राएं वहां से चले गए। इनमें बड़ी संख्या में बाहरी युवक-युवती थे।

डोरंडा थाना प्रभारी रमेश सिंह ने बताया कि उग्र हो रहे छात्र-छात्राओं को समझा कर घर भेज दिया गया हैं। वहीं कॉलेज के प्रोफेसर का कहना है कि कॉलेज का माहौल बिगाड़ने के लिए इस प्रकार का प्रोपेगेंडा अपनाया गया था। उन्होंने बताया कि नारेबाजी कर रहे कुछ लोग डोरंडा कॉलेज के छात्र थे। वहीं कई ऐसे युवक युवती थे जो डोरंडा कॉलेज के नहीं थे।

0 Shares:
Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You May Also Like
Read More

विधायक ने किया वारदात का निरीक्षण तथा दुकान के मालिक से मुलाक़ात कर घटना की ली जानकारी ।

कल दोपहर मांडर प्रखंड स्थित शंकर एवं संस जेवलर्स दुकान हुई डकैती की वारदात के बारे में सोशल…
Read More

सरस्वती शिशु विद्या मंदिर खागा के मैदान मेंदो दिवसीय खेल प्रतियोगिता का आयोजन किया गया।

पालोजोरी: पालोजोरी प्रखंड क्षेत्र के अंतर्गत खागा सरस्वती शिशु विद्या मंदिर के मैदान में खेल दिवस के शुभ…

हंटरगंज में कलश यात्रा के साथ श्रीमद् भागवत सप्ताह ज्ञान यज्ञ शुरू

कलश यात्रा में 551 श्रद्धालु हुए शामिल चतरा. हंटरगंज प्रखंड केदलीकला पंचायत के गढ़केदली गांव के पानी टंकी…
Read More

झारखंड स्वास्थ्य मिशन,ने संत जेवियर्स कॉलेज मेन रोड, में किया नि:शुल्क स्वास्थ्य जांच शिविर का आयोजन।

रांची : 10 फ़रवरी // झारखंड स्वास्थ्य मिशन, के सौजन्य से संत जेवियर्स कॉलेज मेन रोड, रांची में…
Read More

भारत माता की तस्वीर के समक्ष धूप-दीप दिखाकर मनाई गई भगवान बलराम जयंती।

खूंटी:भारतीय किसान संघ खूंटी जिला कार्य समिति की एक आवश्यक बैठक जिला अध्यक्ष घुरन महतो की अध्यक्षता में…
Read More

सिल्ली पॉलिटेक्निक में एनुअल स्पोर्ट्स 2023 का हुआ शुभारंभ

सिल्ली : सिल्ली पॉलिटेक्निक में एनुअल स्पोर्ट्स 2023 का हुआ शुभारंभ। प्राचार्य समीर शर्मा ने एनुअल स्पोर्ट्स 2023…