Live11 Media

हम हैं आम जनता की आवाज़

राजनीति विकास व्यवसाय

हर वर्ग को ध्यान में रखकर विकास पर जोर दिया गया है इस बजट में : आशा लाकड़ा

रांची : भाजपा की राष्ट्रीय मंत्री सह रांची की मेयर डॉ. आशा लकड़ा ने कहा कि वित्तीय वर्ष 2022-23 के लिए पेश की गई बजट में देश के हर वर्ग को ध्यान में रखकर विकास पर जोर दिया गया है। बजट किसानों के हित में है। ऑर्गेनिक खेती को बढ़ावा दिया जा रहा है। स्टार्ट अप से अवसर बढ़ेंगे। छात्र व युवा वर्ग को ध्यान में रखकर बजट तैयार किया गया है। इस बजट से युवाओं को ताकत व रोजगार को बढ़ावा मिलेगा। इस बजट से आने वाले 25 वर्षों की बुनियाद रखी जाएगी। इस वित्तीय वर्ष में डिजिटल करेंसी शुरू की जाएगी जो अच्छी पहल है।

इंफ्रास्ट्रक्टर पर खर्च से देश के विकास को गति मिलेगी। औद्योगिक संरचना को मजबूती मिलेगी। आम बजट में 400 नए वंदे भारत एक्सप्रेस चलाए जाने की घोषणा की गई है। इससे समय की बचत व यात्रियों को आधुनिक सुविधाएं मिलेंगी। बजट में 60 लाख रोजगार देने की बात कही गई है। हर गांव में इंटरनेट पहुंचाने की बात कही गई है। ग्रामीण क्षेत्र के बच्चे ऑनलाइन क्लास कर पाएंगे।

Deepak Kumar

About Author

Live11 Media a news channel And his helping every one

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *

Lorem ipsum dolo consectetur the adipiscing Lobortis mattis neque adipiscing nisl.

LIVE11MEDIA@2026. All Rights Reserved.

hi_INHindi