रिम्स में 24 घंटे में कोरोना से चार की मौत, एडमिट मरीज घटकर हुए 38

रांची : राज्य में कोरोना का कहर कम हुआ है। नए पॉजिटिव मरीजों के मिलने की तुलना में अब ज्यादा लोग रिकवर हो रहे है। लेकिन मौत का आंकड़ा लगातार बढ़ रहा है। रिम्स में 24 घंटे के अंदर ही 4 कोरोना पॉजिटिव मरीजों की मौत हो गई है। इनमें रांची से 2 और एक-एक मरीज कोडरमा व गुमला के थे। अब मौत का आंकड़ा 5295 पहुंच गया है।

वहीं एक महीने में कोरोना से 153 मौत हो चुकी है। राहत की बात है कि हॉस्पिटल में अब एडमिट कोरोना संक्रमितों की संख्या घटकर 38 हो गई है। जिससे कि कोविड टास्क फोर्स ने भी राहत की सांस ली है। हालांकि रिम्स ने किसी भी आपात स्थिति से निपटने की पूरी तैयारी कर रखी है। वहीं हॉस्पिटल में वार्ड के अलावा 300 बेड मल्टी स्टोरी पार्किंग में भी तैयार रखे गए है।

0 Shares:
Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You May Also Like
Read More

जेजेएमपी के सबजोनल कमांडर ने इंसास रायफल के साथ किया सरेंडर

पलामू : पुलिस दबाव और संगठन की उपेक्षा से प्रभावित उग्रवादी संगठन जेजेएमपी (झारखंड जनमुक्ति परिषद) के सब…
Read More

NCB और रातू थाने की पुलिस संयुक्त छापेमारी कर एक हज़ार किलो गांजा किया बरामद,सरगना गिरफ्तार

रांची: राजधानी रांची के रातू थाना इलाके में एसीबी की टीम और रातू थाने की पुलिस ने संयुक्त…
Read More

अधिवक्ता राजीव कुमार की गिरफ्तारी पर पत्नी ने झारखंड सरकार पर साज़िश का लगाया आरोप

रांची:झारखंड हाई कोर्ट के अधिवक्ता राजीव कुमार के बारे में इन दिनों अखबारों तथा अन्य मीडिया में प्रसारित…
Read More

जमीन विवाद को लेकर दो पक्ष में हुई पत्थरबाजी, पुलिस घटनास्थल पर पहुंचकर मामले को कराया शांत

रांची : लालपुर थाना क्षेत्र की स्थिति करम टोली में आज जमीन विवाद को लेकर दो पक्षों में…