Live11 Media

हम हैं आम जनता की आवाज़

जिलेवार समाचार

अपराध

धनबाद पारसनाथ गया रेलखंड के गिरिडीह के चीचकी स्टेशन के समीप नक्सलियों ने उड़ाया रेल पटरी

गिरिडीह : झारखंड-बिहार बन्द की घोषणा के साथ माओवादियों ने कई एक्सप्रेस और सुपरफास्ट ट्रेन को नुकसान पहुंचाने का प्रयास किया। लेकिन असफल रहे। दरअसल, गिरिडीह के सरिया के चिचाकी रेलवे स्टेशन से करीब छह सौ मीटर दूर रेल पटरी को माओवादियों ने आईईडी लगाकर उड़ा दिया। जिस रेल पटरी को आईईडी लगाकर उड़ाया गया। वो उड़ाने धनबाद वाया पारसनाथ गया रेल खंड के अधीन है। और अप और डाउन रेल लाइन में पड़ता है। घटना को नक्सलियों ने करीब मध्य रात्रि 12 अंजाम दिया। रेल पटरी उड़ाने के दौरान नक्सलियों ने रेल पटरी पर नक्सली पर्चा भी फेंका।

इस दौरान चिचाकि रेल स्टेशन के करीब रेल पटरी पर हुए जोरदार धमाके की आवाज सुनकर गैंगमैन ने घटना की सूचना चिचाकी स्टेशन मैनेजर को दिया। तो गैंगमैन की सूचना के आधार पर ही स्टेशन मैनेजर ने धनबाद रेल मंडल के सीनियर कमेंडेंट हेमेंट कुमार को दिया गया। इस दौरान सीनियर कमांडेंट भी जवानों के साथ चिचाकी रेल स्टेशन पहुंचे। और रेल ट्रेक की मरम्मत कराने में जुट गए। जानकारी के अनुशार घटना के वक्त पारसनाथ स्टेशन से गंगा दामोदर एक्सप्रेस खुल चुकी थी। तो जिसे चौधरीबांध स्टेशन में रोक दिया गया। जबकि गया से इंटरसिटी एक्सप्रेस भी खुलने वाली थी। इसे भी गया रेलखंड पर ही रोका।

इस दौरान हटिया इस्लामपुर एक्सप्रेस और लोकमान्य तिलक एक्सप्रेस को भी पारसनाथ स्टेशन पर ही रोक दिया गया। जानकारी के अनुशार धनबाद वाया पारसनाथ और गया रेलखंड पर करीब सात घंटे तक हर ट्रेनों का आवागमन ठप रहा। रेल पटरी मरम्मती के बाद सुबह सात बजे आवागमन शुरू हो पाया। सीनियर कमांडेंट की माने तो नक्सलियों ने इस स्टेशन के समीप एंब्यूस लगाकर रखा हुआ था।

Deepak Kumar

About Author

Live11 Media a news channel And his helping every one

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *

Lorem ipsum dolo consectetur the adipiscing Lobortis mattis neque adipiscing nisl.

LIVE11MEDIA@2026. All Rights Reserved.

hi_INHindi