नाबालिग के साथ सामूहिक दुष्कर्म करने वाले सभी आरोपी गिरफ्तार, पूछताछ जारी

रांची : राजधानी रांची के चान्हो थाना क्षेत्र में कल एक नाबालिक का अपहरण कर सामूहिक दुष्कर्म किया गया था। इस मामले में पुलिस ने सामूहिक दुष्कर्म करने वाले तीन आरोपियों को गिरफ्तार किया है। एसएसपी सुरेंद्र कुमार झा के निर्देश पर गठित पुलिस की टीम ने कार्रवाई करते हुए तकनीकी सेल की मदद से घटना में शामिल तीन आरोपियों को गिरफ्तार किया है। तीनों से पूछताछ की जा रही है, अपहरण में प्रयुक्त कार भी बरामद कर ली गई है।

आपको बता दें कि कल एक नाबालिग लड़की के साथ अपराधियों ने दुष्कर्म की घटना को अंजाम दिया था। यह घटना चान्हो थाना क्षेत्र के के महुवातोली गांव में हुआ था। नाबालिग लड़की कल सुबह अपने घर से तीन लड़की के साथ बाहर निकली थी। इसी बीच कार में पहुंचे तीन युवकों ने तीनों लड़कियों को दौड़ाना शुरू कर दिया। दो लड़कियां भागने में कामयाब रही थी। जबकि एक नाबालिग लड़की को अपराधियों ने जबरदस्ती कार में बैठाकर नाबालिक लड़की के साथ दुष्कर्म किया। कार में बैठे अपराधियों को पता चला कि मोबाइल कहीं गुम हो गया है। उन्होंने टेढ़ा पूल के पास गाड़ी रोकी। वहीं से नाबालिग लकड़की मौका पाकर फरार हो गई थी।

0 Shares:
Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You May Also Like
Read More

शराब और पान गुटखे की दुकानो को अविलंब बंद करवाने की मांग को लेकर बैठक !!

रांची- राजधानी रांची में शिक्षण संस्थानों और धार्मिक स्थलों के सौ मीटर के दायरे में खुली शराब और…