पिकअप वैन चोरी मामले में दो गिरफ्तार, छापेमारी जारी

रांची : अरगोड़ा थाना क्षेत्र में 11 जनवरी की देर रात को राजेंद्र उरांव के पिकअप वैन को अज्ञात चोरों ने चोरी कर लिया था। इस घटना की जानकारी राजेंद्र उरांव ने 12 जनवरी को अरगोड़ा थाना को दी। शिकायत मिलने के बाद अरगोड़ा थाना प्रभारी विनोद कुमार ने इस घटना में संलिप्त दो चोरों को गिरफ्तार कर लिया है। गिरफ्तार चोर का नाम संजीव कुमार और मुकेश कुमार सिंह है। दोनों आरोपी रांची के सुखदेव नगर थाना क्षेत्र के रहने वाले हैं

अरगोड़ा थाना प्रभारी विनोद कुमार ने बताया कि 11 जनवरी की देर रात को पीकअप वैन JH01 CG 3757 को अज्ञात चोरों ने चोरी कर फरार हो गया था। पुलिस ने इस मामले को गंभीरता से लेते हुए दो लोगों को गिरफ्तार कर लिया है। अरगोड़ा थाना प्रभारी विनोद कुमार ने बताया कि इलाके में चोरी की घटना ना घटे इसके लिए पुलिस चौकसे है और दिन-रात पेट्रोलिंग किया जा रहा है। हालांकि कुछ शरारती तत्व है जो चोरी- छिनतई की घटना को अंजाम दे रहे है। हालांकि पुलिस उनके खिलाफ सख्त कदम उठा रही है।

0 Shares:
Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You May Also Like
Read More

ट्रैक्टर चोरी के आरोप में एक व्यक्ति को किया गया गिरफ्तार

अरविंद विश्वकर्मा, थंडर न्यूज़ सिल्ली, रांची। सिल्ली: सिल्ली थाना अंतर्गत शनिवार के दिन रात्रि में पतराहातू गांव से…
Read More

सिमडेगा माॅब लिंचिंग मामले में तीन और आरोपी गिरफ्तार, कुल 12 नामजद गिरफ्तार, एक की तलाश जारी

सिमडेगा : बेसराजारा गांव में हुई माॅब लिंचिंग घटना में शामिल तीन आरोपियों को पुलिस ने गिरफ्तार कर…