ज्वेलर्स दुकान में चोरी और पुलिस से बाइक छिनतई मामले में पुलिस ने किया खुलासा, पांच गिरफ्तार

रांची : डोरंडा थाना क्षेत्र में अपराधियों ने हाल के दिनों में दो घटना को अंजाम दिया था। 10 तारीख की रात को अपराधियों ने गैस कटर से न्यू सोनी ज्वेलर्स दुकान में चोरी कर कुल 62 लाख जेवरात चोरी कर फरार हो गए थे। वहीं 11 तारीख की रात को तीन अपराध कर्मियों ने पुलिस की बाइक छीन कर फरार हो गया था। घटना की जानकारी मिलने के बाद रांची एसएसपी सुरेंद्र झा ने टीम गठित कर मामले को जांच करने का आदेश दिया। छापामारी दल के द्वारा त्वरित कारवाई करते हुये कांड में संलिप्त पांच लोगों की गिरफ्तारी की गई है।

गिरफ्तार आरोपी का नाम रितेश वर्मा उर्फ लालू उर्फ राम सिंह उर्फ देवराज, अनुप ठाकुर, मोहम्मद साहिल अंसारी उर्फ शुभम गुमा, मोहम्मद अफरोज अंसारी, मोहम्मद अरमान अंनारी उर्फ मोदी है। पुलिस ने इनके निशानदेही पर चोरी गये चांदी -सोनी के जेवरात, घटना में प्रयुक्त मालवाहक टेम्पु, ऑक्सीजन गैस सिलेन्डर, गैस कट्टर पाईप एवं लुटी गयी मोटरसाईकिल बरामद किया गया है।

रांची पुलिस ने कहा कि अपराधियों पर लगाम लगाने के लिए पुलिस अपने स्तर से काम कर रही है। किसी भी हाल में अपराधियों को नहीं बख्शा जाएगा। उन्होंने कहा कि कुछ अपराधी हाल के दिनों में आपराधिक वारदात को अंजाम दिया है लेकिन पुलिस उस पर नकेल कसने में कामयाब रही है। रांची पुलिस ने कहा कि आने वाले टाइम में भी अपराधियों खिलाफ पुलिस कड़ी कार्यवाई करते रहेगी।

0 Shares:
Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You May Also Like
Read More

बिरसा मुंडा तीरंदाजी केंद्र सिल्ली ने मनाया सुदेश कुमार महतो का जन्मदिन

विधायक ने एनआईआईएलएम यूनिवर्सिटी का विवरणिका का विमोचन किया। सिल्ली : बिरसा मुंडा तीरंदाजी केंद्र सिल्ली के कोच…
Read More

पीएलएफआई एरिया कमांडर समेत पांच नक्सली हथियार के साथ गिरफ्तार

खूंटी : पुलिस ने प्रतिबंधित नक्सली संगठन पीएलएफआई के एरिया कमांडर समेत पांच नक्सली को गिरफ्तार की है।…
Read More

समाज को भ्रमित करने वालों से सजग रहें : सुदेश महतो

सिल्ली:सिल्ली स्टेडियम के समीप सोमवार को सिल्ली विधानसभा स्तरीय आजसू पार्टी बुद्धिजीवी मंच की सम्मेलन का आयोजन किया…