जसीडीह रेलवे स्टेशन में इंजन से टकराई बोगी, एक दर्जन लोग घायल

देवघर : झारखंड के देवघर जिले में जसीडीह रेलवे स्टेशन पर शनिवार की देर शाम को बड़ा हादसा हो गया। इस घटना में रेल इंजन ट्रेन की बोगी से टकरा गया। इस कारण रेलकर्मी सहित एक दर्जन से अधिक लोग घायल हो गए। घायलों में पांच को गंभीर चोट लगी है। वहीं अन्य को हल्की चोट लगी है।

घटना के संबंध में मिली जानकारी के अनुसार जसीडीह-रामपुरहाट सवारी ट्रेन स्टेशन के प्लेटफार्म संख्या पांच पर खड़ी थी। इस दौरान इंजन को खोलकर संटिग किया जा रहा था। संटिग के दौरान इंजन से बोगी की जोरदार टक्कर हो गई। हादसे में इंजन को बोगी से जोड़ने के लिए खड़े संटमैन अनिल कापरी गंभीर रूप से घायल हो गया। जबकि दूसरा संटमैन मुकेश कुमार बाल-बाल बच गया। प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार, टक्कर इतनी जोरदार थी कि प्लेटफार्म और उसके आसपास धूल का गुब्बार उठने लगा और जोरदार आवाज से पूरा स्टेशन परिसर गूंज उठा।

इस दौरान बोगी में बैठे रेल यात्रियों को जोरदार झटका लगा और इसी कारण कई यात्री अपने आप को संभाल नहीं पाए और घायल हो गए। घायलों में राकेश कुमार, मुकेश कुमार पंडित, उसना देवी और मनीष कुमार को गंभीर चोट लगी और उन्हें इलाज के लिए अस्पताल ले जाया गया। कई अन्य यात्रियों को हल्की चोट लगी जिनका प्राथमिक उपचार किया गया।

0 Shares:
Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You May Also Like
Read More

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने पाकुड़ में हुए भीषण सड़क हादसे में मृतकों के प्रति व्यक्त की अपनी संवेदना

नई दिल्ली : प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने झारखंड के पाकुड़ जिले में हुए बस दुर्घटना में मारे गए…
Read More

मॉर्निंग वॉक कर रहे छात्र की वाहन के कुचलने से मौत, लोगों ने किया सड़क जाम

रांची : धुर्वा थाना क्षेत्र में स्थित जेएससीए स्टेडियम के पास मॉर्निंग वॉक कर युवक को अज्ञात वाहन…
Read More

सड़क दुर्घटना में हुई हादसे के मुआवजे को लेकर 4 घंटा रहा सड़क जाम।

सिल्ली: सिल्ली प्रखंड के टुटकी नावाडीह निवासी सरला देवी की बिते बुधवार को सड़क हादसे में मृत्यु हो…
Read More

सीएम ने की झारखंड मंत्रालय सभागार में बैठक, वरीय पुलिस पदाधिकारी रहे उपस्थिति.

रांची: सीएम हेमंत सोरेन झारखंड मंत्रालय सभागार में वरीय पुलिस पदाधिकारियों की उपस्थिति में सभी जिलों के पुलिस…